A
Hindi News लाइफस्टाइल फैशन और सौंदर्य सोनम कपूर अपनी शादी में सबसे सुंदर दिखने के लिए कर रही है ये खास काम, इंस्ट्राग्राम में शेयर की तस्वीरें

सोनम कपूर अपनी शादी में सबसे सुंदर दिखने के लिए कर रही है ये खास काम, इंस्ट्राग्राम में शेयर की तस्वीरें

हाल में उन्होंने इंस्ट्राग्राम में फैसपैक लगाएं हुए और मेकअप करते हुए वीडियो और फोटो शेयर की। वह उसमें काफी ग्लोइंग नजर आ रहीं हैं। जिसे देखकर लग रहा है मानों वह एक राजकुमारी हैं। अब देखते है कि वह अपनी शादी के दिन किस अवतार में नजर आतीं हैं।

sonam kapoor- India TV Hindi sonam kapoor

नई दिल्ली:  अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर और आनंद अहूजा 8 मई को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इस तारीखों का ऐलान अहूजा और कपूर फैमिली ने मिलकर किया है। जिसके कारण दोनों परिवारों में शादी की तैयारियां जोरों से चल रही है।

शुक्रवार को अनिल कपूर का रंगबिरंगी रोशनी और फूलों से सजा हुआ था। घर में मेहमानों का तांता लगा हुआ था। वहीं सोनम के छोटे भाई हर्षवर्धन घर में आएं मेहमानों का स्वागत करते हुए नजर आएं।

अब सोनम कपूर की बात करें तो वह अपनी शादी को लेकर काफी खुश है। कयास लगाएं जा रहे है कि वह अपनी शादी में ड्रेसेस फैशन डिजायनर अनामिका खन्ना की पहनेगी।
सोनम हमेशा से ही ट्रेडिशनल अवतार में इन्हीं फैशन डिजायनर के डिजायन किए हुए कपड़े पहना है। फिर चाहें वह किसी की शादी हो या फिर किसी अवार्ड सेरेमनी में जाना हो।

sonam kapoor

सोनम अपने ब्यूटी का भी पूरा ध्यान दे रही है। एक दुल्हन की तरह उनका मेकओवर होना शुरु हो गया है। हाल में उन्होंने इंस्ट्राग्राम में फैसपैक लगाएं हुए और मेकअप करते हुए वीडियो और फोटो शेयर की। वह उसमें काफी ग्लोइंग नजर आ रहीं हैं। जिसे देखकर लग रहा है मानों वह एक राजकुमारी हैं। अब देखते है कि वह अपनी शादी के दिन किस अवतार में नजर आतीं हैं। 

Latest Lifestyle News