Hindi News लाइफस्टाइल फैशन और सौंदर्य सोनम कपूर एयरपोर्ट पर दिखीं एक बार फिर इंडियन ब्रांड के आउटफिट्स में, कीमत इतनी की आप भी खरीद सकते है तुरंत

सोनम कपूर एयरपोर्ट पर दिखीं एक बार फिर इंडियन ब्रांड के आउटफिट्स में, कीमत इतनी की आप भी खरीद सकते है तुरंत

सोनम कपूर अपने महंगे और विदेशी ब्रांड पहनने के कारण हमेशा सुर्खियों में रहती है लेकिन इस बार वह इंडियन ब्रांड में नजर आईं। वो भी अपने पति आनंद आहूजा के फैशन लेबल Bhane के कलेक्शन से पहने हुए नजर आईं। जिसके कारण यह लुक तेजी से वायरल हो रहे है।

Sonam Kapoor- India TV Hindi Image Source : YOGEN SHAH Sonam Kapoor

Sonam Kapoor Airport Look: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर अपनी फैशन सेंस के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। सोनम एक ऐसी अभिनेत्री है तो फैशन को लेकर एक्सपरेरिमेंट करने में पीछे नहीं हटती है। कई बार वह अपने आउटफिट्स के कारण ट्रोल हो जाती है तो कभी हर किसी की तारीफ ही मिलती है। इन दिनों उनका सोशल मीडिया लुक काफी चर्चा में है।

सोनम कपूर अपने महंगे और विदेशी ब्रांड पहनने के कारण हमेशा सुर्खियों में रहती है लेकिन इस बार वह इंडियन ब्रांड में नजर आईं। वो भी अपने पति आनंद आहूजा के फैशन लेबल Bhane के कलेक्शन से पहने हुए नजर आईं। जिसके कारण यह लुक तेजी से वायरल हो रहे है।

सोनम के लुक की बात करें तो वह भाने कलेक्शन से रेड कलर के स्ट्रिपड फॉल्क पैंट और फॉल्क टी पहनी हुई थी। अपने लुक को पूरा करने के लिए सोनम ने लाइट मेकअप के साथ  पिंक लिपस्टिक लगाई हुई हुई थी। इसके साथ ही ब्लैक कलर का स्लिंग बैग और सनग्लासेज लगा रखे थे। इसके अलावा उन्होंने अपने बालों को खुला कर रखा था और पैरों में ब्लैक कलर की बैली पहन रखी थी।

bhane collection

सोनम के इन आउटफिट्स की बात करें तो उन्होंने Bhane कलेक्शन से पहना हुआ था। जहां टी शर्ट की कीमत 2700 रुपए और पैंट की कीमत 4500 रुपए है। यानी कि उनके लुक की कीमत 10 हजार से भी कम है।

bhane collection

इससे पहले भी सोनम कपूर Bhane कलेक्शन की जींस में नजर आ चुकी है।

Latest Lifestyle News