Hindi News लाइफस्टाइल फैशन और सौंदर्य रणवीर सिंह की शेरवानी को इस तरह किया गया था तैयार, सब्यासाची ने किया वीडियो शेयर

रणवीर सिंह की शेरवानी को इस तरह किया गया था तैयार, सब्यासाची ने किया वीडियो शेयर

आपको बता दें कि रणवीर सिंह ने सिंधी रीति रिवाज के समय लाल रंग का शेरवानी पहना था। जिसमें गोल्डन कलर के प्रिंट थे। इतना ही नहीं इसके साथ एक हैवी दुपट्टा भी रणवीर ने डाला हुआ था।  जो कि काफी आकर्षण का विषय बन चुका था। जानें कैसे किया गया तैयार।

Rnaveer Singh- India TV Hindi Image Source : INSTRAGRAM/RNAVEER SINGH Rnaveer Singh

नई दिल्ली: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 14 और 15 नवंबर को 2 रीति रिवाज के साथ शादी कर ली है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है। दोनों रीति रिवाज में इस क्यूट कपल का लुक बहुत ही खूबसूरत था। जो हर किसी के दिलों में छाप छोड़ गया है। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर दोनों के आउटफिट्स किसने और कैसे तैयार की है। डिजाइनर सब्यासाची द्वारा डिजाइन किए हुए रणवीर सिंह और दीपिका के कपड़े काफी फेमस रहें। अब सब्यासाची मुखर्जी ने रणवीर सिंह के सिंधी रीति रिवाज में पहनी हुई शेरवानी का बनाते हुए एक वीडियो शेयर किया है।

आपको बता दें कि रणवीर सिंह ने सिंधी रीति रिवाज के समय लाल रंग का शेरवानी पहना था। जिसमें गोल्डन कलर के प्रिंट थे। इतना ही नहीं इसके साथ एक हैवी दुपट्टा भी रणवीर ने डाला हुआ था।  जो कि काफी आकर्षण का विषय बन चुका था।

सब्यसाची द्वारा शेयर किए गए विडियो में दिख रहा है कि कैसे रणवीर की शेरवानी तैयार की गई। एक-एक धागे से शेरवानी के सजाया गया और फिर उसपर खूबसूरत कारीगरी की गई। इसके साथ ही दुपट्टा के बारें में भी बारीकी से दिखाया गया है।

Latest Lifestyle News