A
Hindi News लाइफस्टाइल फैशन और सौंदर्य बेहद खास है प्रियंका चोपड़ा की इंगेजमेंट रिंग, 4 कैरेट वजन की इस अंगूठी की कीमत 1.5 करोड़

बेहद खास है प्रियंका चोपड़ा की इंगेजमेंट रिंग, 4 कैरेट वजन की इस अंगूठी की कीमत 1.5 करोड़

माना जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा करीबियों और परिवारजनों के लइए पार्टी हो स्ट कर सकती है। इस पार्टी के लिए निक जोनस और उनके माता-पिता भारत आ गए है।

Priyanka Chopra- India TV Hindi Image Source : INSTRAGRAM Priyanka Chopra

नई दिल्ली: बॉलीवुड अदाकार प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड सिंगर निक जोनस की सगाई की खबरें कई दिनों से मीडिया में छाई हुई है। कुछ दिनों पहले ही प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह मीडिया से अपनी रिंग छिपाती हुई नजर आईं थी।

15 अगस्त को फैशन डिजायनर मनीष मल्होत्रा के घर पर पार्टी रखी थी। जिसकी एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा अपनी रिंग दिखाती हुई नजर आ रही है।

प्रियंका और निक जोनस को लेकर कोई अभी ऑफिशियल सगाई का ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन निक जोनस और उनके माता-पिता का भारत आना और प्रियंका के घर की सजावट इस बात का सबूत है। लेकिन सूत्रों के अमुसार माना जा रहा है कि पीसी 18 अगस्त को अपने दोस्तो और परिजनों के लिए एक पार्टी होस्ट कर सकती हैं।

Image Source : yogen shahNick Jonas

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की यह रिंग काफी खास है। बताया जा रहा है कि इस रिंग को निक ने लंदन के फेमस स्टोर Tiffany & Co से खरीदी है। हॉलीवुड बेवसाइट E! न्यूज ने एक रिपोर्ट में लिखा है कि डायमंड डब्ल्यूपी के प्रेसीडेंट के अनुसार, 'प्रियंका चोपड़ा की अंगूठी उच्च गुणवत्ता वाले हीरे का है। जो कि वजन में लगभग 4 कैरेट की है। यह जी कलर(शाइनिंग वाला कलर) के आसपास दिखती है। रिंग की स्पष्टता वीएस 1 है।'

टिफ़नी एंड कंपनी से खरीदी गई इस अंगूठी की कीमत 200,000 डॉलर यानी की भारतीय रुपए के अनुसार 1.5 करोड़ की है।

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों सोनाली बोस की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग में बिजी है। इससे पहले वह सलमान खान के साथ 'भारत 'में नजर आने वाली थी। लेकिन बाद में प्रियंका ने बैकऑउट कर लिया था।

Latest Lifestyle News