A
Hindi News लाइफस्टाइल फैशन और सौंदर्य सगाई के बाद पहली बार निक जोनस के साथ नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, ऐसा बैग चाहिए तो खर्च होगे इतने लाख रुपए

सगाई के बाद पहली बार निक जोनस के साथ नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, ऐसा बैग चाहिए तो खर्च होगे इतने लाख रुपए

सगाई के बाद यह पहला मौका है जब प्रियंका चोपड़ा निक से मिलने के लिए यूएस गई हैं। ये तस्वीरे केलिफोर्निया के मालिबू शहर की है। जानें उनके बैग की कीमत।

<p>Priyanaka chopra</p>- India TV Hindi Image Source : INSTRAGRAM Priyanaka chopra

नई दिल्ली: रोका यानी की सगाई के बाद यह पहला मौका है जब प्रियंका चोपड़ा निक से मिलने के लिए यूएस गई हैं। ये तस्वीरे केलिफोर्निया के मालिबू शहर की है। जहां निक ग्रे कलर के ट्राउजर के साथ नीले कलर की शर्ट में नजर आएं। वहीं प्रियंका नीले रंग की बेल बॉटम जींस के साथ काले रंग की शर्ट पहने हुए नजर आईं। इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने हाथों में एक स्टाइलिश बैग ले रखा था।

बॉलीवुड की फैशनिस्टा प्रियंका चोपड़ा हमेशा स्टाइलिश अवतार में नजर आती हैं। चाहे रेड कार्पेट हो या फिक कैजुअल आउटिंग उनका स्टाइल लाजवाब होता है।   

ऐसा नहीं है कि प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार यह बैग कैरी किया हुआ। इससे पहले वह कई बार इस बैग में स्पॉट हो चुकी है। इससे पहले एयरपोर्ट के अलावा मुंबई में भी स्पॉट हुई थी। (लाखों के कपड़े पहनकर एयरपोर्ट में स्पॉट हुईं दीपिका पादुकोण, बैग की कीमत 2 लाख से भी ज्यादा)

Image Source : Gucci Gucci Tote Bag

अब बात इस बैग की करें तो ये Gucci ब्रांड का था।। जिसका नाम Gucci Courrier soft GG Supreme tote है। अब बात करें इसकी कीमत तो यह $ 1,980 यानी करीब 1 लाख 35 हजार रुपए का है।

खबरों की माने तो ये स्टार जल्द शादी कर सकते हैं। शादी के लिए दोनों ने इटली को चुना है। प्रियंका और निक जोनस अक्टूबर में इटली में शादी कर सकते हैं। प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों प्रियंका चोपड़ा स्काई इज पिंक फिल्म में फरहान अख्तर के साथ नजर आने वाली हैं फिल्म की शूटिंग सितंबर में फिर से शुरु की जाएगी।

Latest Lifestyle News