A
Hindi News लाइफस्टाइल फैशन और सौंदर्य Isha Ambani and Anand Piramal Wedding: ईशा अंबानी की शादी में इन सेलेब्स का दिखा स्टनिंग लुक, देखें तस्वीरें

Isha Ambani and Anand Piramal Wedding: ईशा अंबानी की शादी में इन सेलेब्स का दिखा स्टनिंग लुक, देखें तस्वीरें

भारत के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की आज आनंद पीरामल संग शादी है। बारात आ गई है। इसके अलावा बॉलीवुड सेलेब्रिचटी स्टाइलिश अंदाज में मुकेश अंबानी के घर पहुंच रहे है। देखे तस्वीरें

Isha Ambai wedding- India TV Hindi Isha Ambai wedding

नई दिल्ली: भारत के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी(Mukesh Ambani) की बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani)की आज आनंद पीरामल(Anand Piramal) संग शादी है। बारात आ गई है। इसके अलावा बॉलीवुड सेलेब्रिटी स्टाइलिश अंदाज में मुकेश अंबानी के घर पहुंच रहे है। आपको बता दें कि हाल में ही ईशा की प्री वडिंग सेरेमनी उदयपुर में हुई थी। जिसमें बॉलीवुड हस्तियों के साथ-साथ हॉलीवुड हस्तियां भी शामिल हुई थी। हर हर डीवाज ग्लैमरल लुक में नजर आए था। संगीत सेरेमनी में  जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, दीपिका पादकुोण ने पूरी पार्टी का लाइम टाइम चुरा लिया था। अब देखना है कि यहां पर कौन किस लुक में नजर आता है। देखे तस्वीरें..

धक -धक गर्ल माधुरी दीक्षित भी बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही थी। उन्होंने भी गोल्डन व्हाइट कलर के लहंगे में स्टाइलिश नजर आ रही थी। अपने लुक को पूरा करने के लाइट मेकअप के साथ  डार्क लिपस्टिक और हेयर स्टाइल में बन बनाया हुआ था।

वहीं करीना कपूर,सैफ अली खान और करिश्मा कपूर भी ईशा अंबानी की शादी में शिरकत करने पहुंच गए है। करीना के लुक की बात करें तो उन्होंने अनीता डोंगरे द्वारा डिजाइन गोल्डन व्हाइट कलर का लहंगा पहना था। इसके साथ ही हैवी ईयररिंग्स में नजर आईं। वहीं करिश्मा व्हाइट कलर की साड़ी में नजर आईं।

अमीषा पटेल भी काफी खूबसूरत अंदाज में नजर आईं। उन्होंने गोल्डन व्हाइट कॉम्बिनेशन का लहंगा पहना था। अपना लुक पूरा करने के लिए कानों में बड़े-बड़े ईयररिंग्स पहने हुए नजर आईं।

वहीं शिल्पा शेट्टी भी काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं।

आलिया भट्ट भी काफी खूबरत नजर आ रही है। उन्होंने व्हाइट ब्लू कॉम्बिनेशन में लहंगा चुनकी पहना हुआ है। इसके साथ ही कानों में बड़े-बड़े ईयरिंग्स के साथ माथे में बिंदी और हेयरस्टाइल में बन बनाएं हुए नजर आईं।

शाहरुख खान के बगैर गैरी खान भी ईशा की शादी में पहंची। उन्होंने ऑऱेंज कलर में गोल्डन कलर के सितारे लगी साड़ी पहनी। जिसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रही थी।

रवीना टंडन (Raveena Tandon) भी ईशा की शादी के लिए काफी स्टाइलिश नजर आ रही है। उन्होंने मनीष मल्होत्रा(Manish Malhotra) द्वारा डिजाइन किया हुआ ब्लू गोल्डन कलर का लहंगा चुनरी पहना हुआ है। जिसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रही है।

ऐश्वर्या रॉय (Aishwarya Rai) पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या के साथ नजर आईं। ऐश्वर्या रेड कलर की बनारसी साड़ी में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही थी। इस साड़ी में गोल्डन गोटा है। इसके साथ ही ऐश्वर्या लाइट मेकअप के साथ रेड कलर की लिपस्टिक और गोल्डन चोकर और ईयररिंग्स पहने हुए बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही थी। यह खूबसूरत साड़ी सब्यासाची के कलेक्शन में से एक है।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट में निक के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है। जिसमें प्रियंका काफी खूबसूरत नजर आ रही है।

कियारा अडवाणी  ईशा के बारात के लिए पहुंच गई है। वह व्हाइट गोल्डन लहंगा पहुना हुआ है। जिसके साथ ऑफ शोल्डर ब्लाउज में वह काफी हॉट नजर आ रही है। अपने लुक को पुरा करने के लिए नार्मेल नेकलेस के साथ हेयरस्टाइल में पौनी बनाया हुआ है। यह खूबसूरत लहंगा मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन में से एक है।

इस शादी में अमिताभ बच्चन अपनी फैमिली के सात यानि जया बच्चन, श्वेता बच्चन और नातिन नव्या नवेली के साथ पहुच गई है। जया बच्चन व्हाइट कलर की साड़ी में नजर आ रही है। वहीं श्वेता बच्चन मल्टीकलर बनारसी साड़ी में नजर आ रही है। इसके साथ ही नव्या भी साड़ी में काफी खूबसूरत नजर आ रही है।

मुकेश अंबानी के एंटीलिया में राधिका मर्चेट भी पहुंच गई है। उनके लुक की बात करें तो उन्होंने  लाइट पिंक और गोल्डन कॉम्बिनेशन का लहंगा चुनरी पहना है। इसके साथ ही कुंदन ज्वैलरी में वह काफी खूबसूरत नजर आ रही है।

Latest Lifestyle News