Hindi News लाइफस्टाइल फैशन और सौंदर्य जोनस ब्रदर्स के वीडियो सॉन्ग 'Sucker' में प्रियंका का दिखा अलग अंदाज, पहना इस डिजाइनर का ड्रेस

जोनस ब्रदर्स के वीडियो सॉन्ग 'Sucker' में प्रियंका का दिखा अलग अंदाज, पहना इस डिजाइनर का ड्रेस

पॉप सिंगर और प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस अपने भाई जो जोनस, केविन जोनस के साथ मिलकर नया गाना सकर( sucker) लॉन्च किया है। इस गाने के रिलीज के साथ एक और खुशखबरी यह है कि एक बार फिर से 'जोनस ब्रदर्स'ने अपना खुद का बैंड शुरु किया है।

<p>song sucker</p>- India TV Hindi song sucker

नई दिल्ली: पॉप सिंगर और प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस अपने भाई जो जोनस, केविन जोनस के साथ मिलकर नया गाना सकर( sucker) लॉन्च किया है। इस गाने के रिलीज के साथ एक और खुशखबरी यह है कि एक बार फिर से 'जोनस ब्रदर्स'ने अपना खुद का बैंड शुरु किया है। इस वीडियो में जोनस ब्रदर्स अपनी पार्टनर के साथ नजर आ रहे हैं सिर्फ इतना ही नहीं इस वीडियो में प्रियंका के ड्रेस और मेकअप काफी अलग नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि इस वीडियो में प्रियंका ने जो ड्रेस पहना है उसे जोनस ब्रदर्स के फेवरेट नेपाली डिजाइनर प्रबल गुरुंग ने तैयार किया था।

प्रबल गुरुंग ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सकर टीम के ड्रेस को लेकर जानकारी दी। साथ ही फोटो शेयर करते हउए कैप्शन में लिखा कि 'जोनस ब्रदर ने सकर गाने में गुरुंग के डिजाइन किये हुए ड्रेस पहने है।

इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा भी निक जोनस के साथ नजर आ रही हैं। जोनस ब्रदर्स में जहां निक अपनी पत्नी प्रियंका के साथ हैं तो वहीं जो जोनस और केविन जोनस अपनी मंगेतर के साथ नजर आ रहे हैं।

इस म्यूजिक वीडियो की छोटी-सी झलक प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। प्रियंका ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- पहली बार हम दोनों साथ में काम कर रहे हैं। मगर मुझे कुछ पलों के लिए भी नहीं लगा की हम काम कर रहे हैं। फैमिली के साथ यह एक फन अफेयर है। जोनस ब्रदर्स के इस गाने में तीनों की केमिस्ट्री काफी शानदार है। साथ ही जोनस ब्रदर्स की बॉन्डिंग भी नजर आ रही हैं।

आपको बता दें प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 1-2 दिसंबर 2018 को शादी के बंधन में बंधे हैं। शादी जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में रचाई गई है। प्रियंका चोपड़ा जल्द ही बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। उनकी फिल्म 'द स्काइ इज पिंक' 11 अक्टूबर 2019 को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम नजर आने वाले हैं। प्रियंका इन दिनों अपनी फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म की दिल्ली में शूटिंग भी हो चुकी है।

Latest Lifestyle News