A
Hindi News लाइफस्टाइल फैशन और सौंदर्य GQ 100 Best Dressed 2018: ऋतिक - दीपिका के साथ-साथ इन स्टार्स का छाया ब्लैक एंड व्हाइट लुक

GQ 100 Best Dressed 2018: ऋतिक - दीपिका के साथ-साथ इन स्टार्स का छाया ब्लैक एंड व्हाइट लुक

 इस इवेंट में ऋतिक,  दीपिका पादुकोण, सिद्धार्थ मल्होत्रा, अनिल कपूर, हर्षवर्धन कपूर, अंगद बेदी, कैथ अपनी पत्नी रौशन के साथ, अली फैजल और रिचा चड्ढा, कार्चिन आर्यन आदि मौजूद थे। यह इवेंट मुंबई के एक पॉश होटल में रखा गया था। जो कि एक हाई-प्रोफाइल इवेंट था।

 GQ 100 Best Dressed 2018:- India TV Hindi ऋतिक रोशन

नई दिल्ली: ऋतिक एक फैशन आइकन है और वह प्रत्येक ऑउटफिट को बेहद खूबसूरती से अपना बना लेते है फिर चाहे वो एयरपोर्ट लुक हो या फिर दोस्तों और परिवार के साथ बाहर जाने वाला लुक, ऋतिक का हर अंदाज निराला है। ऋतिक फैशनेबल बॉलीवुड अभिनेता की सूची में सबसे ऊपर है।

बॉलीवुड फिल्म अभिनेता ऋतिक रोशन जीक्यू इवेंट में सफेद ब्लेजर व काले शर्ट और पैंट के साथ अपने लुक से छाए रहे। ऋतिक के इस लुक में हमें फिल्म 'सुपर 30' से गणित शिक्षक की एक झलक देखने मिली।

सुपरस्टार ने सफेद फीते वाले ब्लैक स्नीकर्स के साथ अपने ब्लैक एंड वाइट लुक को पूरा किया। अभिनेता का यह कूल लुक उनकी अगली फिल्म 'सुपर 30' के सेट से आ रही तस्वीरों से बिल्कुल विपरीत था। ऋतिक ने अपने इस लुक से पूरी तरह से लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया। पटना स्थित बिहारी आनंद कुमार से लेकर बॉलीवुड के दिल की धड़कन तक ऋतिक का यह परिवर्तन तारीफ के काबिल है।

अभिनेता ने अपनी पहली बायोपिक के किरदार के हिसाब से पार्टी के लिए यह लुक अपनाया और इस बात से यह साबित हो गया है कि ऋतिक अपने किरदार में पूरी तरह से ढल चुके हैं।

वहीं इस इवेंट में दीपिका पादुकोण, सिद्धार्थ मल्होत्रा, अनिल कपूर, हर्षवर्धन कपूर, अंगद बेदी, कैथ अपनी पत्नी रौशन के साथ, अली फैजल और रिचा चड्ढा, कार्चिन आर्यन आदि मौजूद थे। यह इवेंट मुंबई के एक पॉश होटल में रखा गया था। जो कि एक हाई-प्रोफाइल इवेंट था।

ऋतिक रोशन

कार्तिक आर्यन

सिद्धार्थ मल्होत्रा

हुमा कुरैशी

अयुष्मान खुराना

अली फैजल और ऋचा चढ़्डा

अनिव कपूर औप हर्षवर्धन कपूर

सियामी खेर

 

 

Latest Lifestyle News