Hindi News लाइफस्टाइल फैशन और सौंदर्य Cannes 2019: 'मेट गाला' के बाद प्रियंका चोपड़ा ने ली 'कांस' में दमदार एंट्री, इस लुक ने जीता हर किसी का दिल

Cannes 2019: 'मेट गाला' के बाद प्रियंका चोपड़ा ने ली 'कांस' में दमदार एंट्री, इस लुक ने जीता हर किसी का दिल

Cannes 2019: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने कांस (Cannes) में डेब्यू किया है। वह बहुत ही सिंपल अंदाज में नजर आईं। प्रियंका फेस्टिवल में शाइनी ब्लैक और मरून कलर के थाई हाई-स्लिट गाउन में बहुत सुंदर लग रही हैं।

Priyanka Chopra- India TV Hindi Priyanka Chopra

Cannes 2019: कांस फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत 14 मई से हुई थी। जिसमें भारत की ओर से हिना खान (Hina Khan) ने पहले शिरकत की। जिसके बाद गुरुवार को दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और प्रियंका चोपड़ा नजर आएं। मेट गाला के बाद प्रियंका चोपड़ा ने अपने लुक्स से हर किसी को इंप्रेस किया।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने कांस (Cannes) में डेब्यू किया है। वह बहुत ही सिंपल अंदाज में नजर आईं। प्रियंका फेस्टिवल में शाइनी ब्लैक और मरून कलर के थाई हाई-स्लिट गाउन में बहुत सुंदर लग रही हैं। इस गाउन को प्रियंका के लिए बिल्कुल परफेक्ट कहा जा सकता है।

प्रियंका के मेकअप की बात करें तो उन्होंने लाइट मेकअप के साथ बेहतरीन आई लाइनर के साथ-साथ पिंक कलर की लिपस्टिक का यूज किया।

वहीं इस लुक के साथ खूबसूरत सिल्वर ईयररिंग्स से अपने लुक को पूरा किया। वहीं हेयरस्टाइल में प्रियंका ने ओपन रखना सही समझा।

इससे पहले मेट गाला 2019 में प्रियंका अपनी अजीबो-गरीब ड्रेस को लेकर सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हुई थीं। इस फेस्टिवल में अभिनेत्री का लुक देश में लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ था।

ये भी पढ़ें- Cannes 2019: कंगना रनौत, दीपिका पादुकोण का रेड कार्पेट पर जलवा, ऐसा है लुक

सोनम और रिया कपूर ट्रेडिशनल लुक में दिखीं स्टनिंग, दे रही हैं खूबसूरती में एक-दूसरे को टक्कर

Cannes 2019: पहली बार कांस में शिरकत करने वाली हैं प्रियंका चोपड़ा, इन दिनों इस लुक के कारण हो रही हैं ट्रोल

Cannes 2019: हिना खान ने कांस में डेब्यू करते ही अपने लुक से जीत लिया हर किसी का दिल, देखें तस्वीरें

Latest Lifestyle News