A
Hindi News लाइफस्टाइल फैशन और सौंदर्य Cannes 2019: डीप नेक गाउन के बाद हिना खान ने अपनाया ये Stunning लुक, यूजर्स बोले- तबाही मचा रही हैं...

Cannes 2019: डीप नेक गाउन के बाद हिना खान ने अपनाया ये Stunning लुक, यूजर्स बोले- तबाही मचा रही हैं...

Cannes 2019: एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों सातवे आसमान में है। हो भी क्यों न आखिर वह पहली टीवी अभिनेत्री है जो कि कांस में शिरकत करने पहुंची है।

Hina Khan, cannes 2019- India TV Hindi Image Source : INSTRAGRAM Hina Khan

Cannes 2019: एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों सातवे आसमान में है। हो भी क्यों न आखिर वह पहली टीवी अभिनेत्री है जो कि कांस में शिरकत करने पहुंची है। जिसने अपने लुक्स से हर किसी की धड़कने बढ़ा दी है। अब वह एक बार अपने लुक से चर्चा में आ गई है। हिना खान ने केवल कांस में ही डेब्यू नहीं किया था बल्कि एक पेनल में अपनी अपकमिंग फिल्म 'लाइन्स(Lines)' के बारें में बी बता रही है।

हिना खान ने कांस के तीसरे दिन लेवेंडर कलर के Armine Ohanyan की एक स्टाइलिश मैक्सी ड्रेस पहनी। इस पूरी आउटफिट में चैकर्ड डिटेलिंग थी। इस ड्रेस में एक कॉलर वाली बटन डाउन मैक्सी ड्रेस है, जिसमें ब्लैक बेल्ट दिया गया है।

ये भी पढ़ें- लाखों की घड़ी पहनकर कांस पहुंची थी प्रियंका चोपड़ा, कीमत जानते ही पकड़ लेंगे आप अपना सिर

इस दौरान हिना ने अपने मेकअप को हाईलाइटेड चीक्स और न्यूड लिप्स के साथ मिनिमल रखा।

वहीं हिना खान के हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने हाई बन बनाया हुआ था। वह स्ट्रपी हाई हील्स से अपने लुक को पूरा किया।

ये भी पढ़ें- कांस के बाद हुई पार्टी में कंगना का बोल्ड लुक आया सामने, वहीं प्रियंका चोपड़ा व्हाइट ड्रेस में बिखेंरे जलवे

फैंस को हिना का ये लुक काफी पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा कि तबाही मचा रही है अप्पी आपने। वह दूसरे ने कहा कि आपकी मेरे नजरों में इज्जत ओर बढ़ गई है।

वहीं एक यूजर ने लिखा आप पर हमें गर्व है। वहीं कई यूजर्स ने Stunning लिखा।

हिना ने टीवी पर एक लंबा सफर तय किया है। ये रिश्ता क्या कहलाता है से घर-घर में पहचान बनाने के बाद हिना खतरों के खिलाड़ी और बिग बॉस में नजर आईं।

हाल में ही उन्होंने 'कसौटी जिंदगी की 2' को अलविदा कहा है। वह इस सीरियल में अपने लुक्स के कारण काफी पॉपुलर हुई थी।

ये भी पढ़ें- Cannes 2019: 'मेट गाला' के बाद प्रियंका चोपड़ा ने ली 'कांस' में दमदार एंट्री, इस लुक ने जीता हर किसी का दिल


 
खबरों की मानें तो हिना को लाइन्स के बाद अपने अगली फिल्म भी मिल गई है। बॉलीवुड फिल्ममेकर विक्रम भट्ट ने अपनी फिल्म के लिए उन्हें साइन किया है। इसके अलावा हिना अपने बिग बॉस को-कंटेस्टेंट प्रियांक शर्मा के साथ अरिजीत सिंह की म्यूजिक वीडियो 'रांझणा' में भी नजर आएंगी।

Latest Lifestyle News