A
Hindi News लाइफस्टाइल फैशन और सौंदर्य अनुष्का के साथ इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों से अपनी मैरिज में पहना इतने लाख का शादी का जोड़ा, जानिए किसने पहना सबसे मंहगा लंहगा

अनुष्का के साथ इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों से अपनी मैरिज में पहना इतने लाख का शादी का जोड़ा, जानिए किसने पहना सबसे मंहगा लंहगा

आज आपको हम बताते हैं बॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेस के बारे में जिन्होंने अपनी शादी में इतने महंगे ड्रेस पहने जिसका जिक्र आज भी होता है और जिसका प्राइस जानकर आप हैरान हो जाएंगे।

bollywood actress wedding dress- India TV Hindi bollywood actress wedding dress

नई दिल्ली: हर लड़की का सपना होता है वह अपनी शादी में सबसे अलग और सुंदर दिखे। लड़कियां अपनी शादी में अलग दिखे इसके लिए वह कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है ऐसे मेें हमारी बॉलीवुड एक्ट्रेस कैसे पीेछे रह सकती हैं। आज आपको हम बताते हैं बॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेसस के बारे में जिन्होंने अपनी शादी में इतने महंगे ड्रेस पहने जिसका जिक्र आज भी होता है और जिसका प्राइस जानकर आप हैरान हो जाएंगे।

ऐश्वर्या राय बच्चन के कपड़े की कीमत 75 लाख
दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला ऐश्वर्या राय बच्चन इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। उन्होंने अपनी शादी में नीता लुल्ला द्वारा डिज़ाइन किया हुआ ड्रेस पहना था। अपनी शादी में ऐश्वर्या ने एक पारंपरिक पीले और सुनहरा संयोजन कंजीवरम साड़ी पहना था। यह बात किसी से छिपी नहीं है कि एश्वर्या सबसे खूबसूरत महिला है तो उनकी शादी की ड्रेस आम कैसे हो सकती है। उन्होंने अपनी शादी में स्वारोवस्की क्रिस्टल और सोना धागा के जड़ी वाली साड़ी पहना था। अपनी शादी में ऐश्वर्या ने 22 कैरेट सोने के आभूषण पहने थे, जिसमें पन्ना और सोने की कंबल भी शामिल थे।

शिल्पा शेट्टी के कपड़े की कीमत 50 लाख 
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने अपनी शादी में डिजाइनर तरुण ताहिलियानी के डिजाइन किये हुए कपड़े पहने थे। शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने 8000 स्वारोवस्की क्रिस्टल की डिजाइन किए हुए लाल रंग की साड़ी पहनी थी।

शिल्पा शेट्टी

साथ ही उन्होंने साड़ी के साथ कुंदन के गहने पहने हुए थे, जो खड़ी हीरे और पन्ना के थे। शादी के 5 साल बितने के बाद भी शिल्पा की शादी और उनके ड्रेस को हर कोई पसंद कर सकता है। अपनी शादी में शिल्पा ने अपने कपड़े और ड्रेस पर 50 लाख रूपये खर्च किये थे।

करीना कपूर खान के कपड़े की कीमत 50 लाख 
बॉलीवुड की बेगम करीना कपूर ने अपनी शादी में 50 लाख रूपये खर्च किये थे। उन्होंने अपनी शादी में रितु कुमार के द्वारा डिजाइन किये हुए लहंगा पहना था। उन्हें अपनी शादी अपनी सास की तरह दिखना था इसलिए उन्होंने शादी में मरून दुपट्टा और बरगंडी कलर का लहंगा पहना था। इस लहंगे के ऊपर उन्होंने कुंदन और सोने क गहने पहने थे।

अनुष्का शर्मा ने अपनी शादी में 30 लाख के कपड़े पहने
सब्यसाची की दुल्हन अनुष्का शर्मा ने इटली में भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के साथ शादी रचाई। साथ ही हम सब इस बात से इनकार नहीं कर सकते हैं कि खूबसूरत गुलाबी रंगीन लेहंगा में सबसे खूबसूरत दुल्हनों में से एक थी। उनके शादी के जोड़े में 30 लाख रुपये की खर्च आई थी। ये इस साल की सबसे बेहतरीन शादी के जोड़े में एक था।

Latest Lifestyle News