A
Hindi News लाइफस्टाइल फैशन और सौंदर्य अर्जुन कपूर और परि‍णीति चोपड़ा के ग्लैमरस लुक ने चुराया सबका दिल, देखें तस्वीरें

अर्जुन कपूर और परि‍णीति चोपड़ा के ग्लैमरस लुक ने चुराया सबका दिल, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' के साथ धमाकेदार एंट्री करने वाले है। हाल में ही दोनों एक फैशन शो में दिलकश अंदाज में नजर आएं। हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

Arjun and Parineeti- India TV Hindi Image Source : INSTRAGRAM Arjun and Parineeti

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' के साथ धमाकेदार एंट्री करने वाले है। हाल में ही दोनों एक फैशन शो में दिलकश अंदाज में नजर आएं। हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

 

अर्जुन कपूर- परि‍णीति चोपड़ा ने फैशन डिजाइनर शांतनु और निखि‍ल के शो में एक साथ रैंप वॉक करते हुए नजर आए।

परिणीति और अर्जुन दोनों से मरुन और डार्क ब्लू कॉम्बिनेशन में नजर आएं। जहां परुणीति ने स्टाइलिश गाउन में नजर आईं। उनपर काफी सूट कर रहा था। इनका ये लुक सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है।

वहीं अर्जुन भी किसी से कम नहीं लग रहे थे। उन्होंने शेरवानी में नजर आएं।

शांतनु और निखिल ने इस फैशन शो का नाम ' Independence'रखा था।

अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है। दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की टांग खींचते रहते हैं। हाल ही में उनका एक और विडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह परिणीति को प्रियंका बुला रहे हैं।

परिणीति ने गाउन पकड़कर दीवा स्टाइल में चल रही थीं, तभी अर्जुन ने पीछे से उनकी रिकॉर्डिंग शुरू कर दी। ह उन्हें छेड़ते हुए बोले, 'ओह माई गॉड, ओह माई गॉड प्रियंका चोपड़ा' इस पर परिणीति पलटकर उन्हें शट अप बोलती हैं। अर्जुन ने यह विडियो क्लिप अपनी इंस्टा स्टोरी में भी शेयर की है। अर्जुन ने कैप्शन में लिखा है, यह प्रियंका चोपड़ा हैं, परिणीति चोपड़ा हैं या मदन चोपड़ा हैं।

Latest Lifestyle News