A
Hindi News लाइफस्टाइल फैशन और सौंदर्य 'सुई धागा' के रिलीज से पहले अनुष्का शर्मा का दिखा ग्लैमरस लुक, ग्रीन कलर की चंदेरी साड़ी में आईं नजर

'सुई धागा' के रिलीज से पहले अनुष्का शर्मा का दिखा ग्लैमरस लुक, ग्रीन कलर की चंदेरी साड़ी में आईं नजर

हाल में ही अनुष्का शर्मा एक अवार्ड शो में शिरकत की। वह काफी खूबसूरत नजर आ रही थी। उन्होंने ग्रीन कलर की सिल्क साड़ी पहन रखी थी। वह इस लुक में काफी ग्लैमरस लग रही थी।

Anushka Sharma- India TV Hindi Image Source : YOGEN SHAH Anushka Sharma

नई दिल्ली: इन दिनों में अनुष्का शर्मा अपनी फिल्म सुई धागा के प्रमोशन में काफी बिजी है। इस फिल्म में उनका ममता लुक काफी वायरल हो रहा है। हाल में ही अनुष्का शर्मा एक अवार्ड शो में शिरकत की। वह काफी खूबसूरत नजर आ रही थी। उन्होंने ग्रीन कलर की सिल्क साड़ी पहन रखी थी। वह इस लुक में काफी ग्लैमरस लग रही थी।

अनुष्का के लुक की बात करें तो उन्होंने ग्रीन कलर की सिल्क साड़ी पहनी थी। जिसमें गोल्डन किनारी थी। इसके साथ ही गले में मैचिंग कलर के साथ डायमंड का चोकर और कानों में छोटे-छोटे गोल्डन ईयररिंग्स पहने हुए थे। हाथों में चूडियां पहनी हुई थी। अपने लुक को पूरा करने के लिए अनुष्का ने ग्रीन कलर की बिंदी और लाइट मेकअप के साथ लाइट पिंक कलर की लिपस्टिक लगाई हुई थी। उनका यह लुक हर किसी को दीवाना बना रहा था। ('हेलीकॉप्टर ईला' के प्रमोशन के दौरान काजोल का दिखा बिंदास स्टाइलिश लुक, तस्वीरें देख आप हो जाएंगे फैन )

Anushka Sharma

आपको बता दें कि अनुष्का को शमिता पाटिल अवार्ड लेने गई थी। क्योंकि उन्हें इंड्रस्टी में पूरे 10 साल हो गए है। इन खास मौके में नीतिन गडकरी भी शामिल हुए।

Anushka sharma

आपको बता दें कि अनुष्का और वरुण धवन की फिल्म सुई धागा 28 सितंबर को रिलीज होने वाली है। जिसके प्रमोशन के लिए दोनों काफी मेहनत कर रहे हैं। जहां अनुष्का इस फिल्म में ममता का किरदार निभा रही हैं। वही वरुण धवन मौजी का रोल प्ले कर रहे हैं। दोनों के लुक पर कई मीम्स भी बने है दो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

Latest Lifestyle News