A
Hindi News भारत उत्तर प्रदेश उप्र कैबिनेट ने लगाई अयोध्या और प्रयागराज मंडल के नाम पर मुहर, सीएम ने की थी घोषणा

उप्र कैबिनेट ने लगाई अयोध्या और प्रयागराज मंडल के नाम पर मुहर, सीएम ने की थी घोषणा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इलाहाबाद और फैजाबाद के नए नामकरण को राज्य कैबिनेट ने मान्यता प्रदान कर दी है।

<p>UP Cabinet</p>- India TV Hindi UP Cabinet

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के इलाहाबाद और फैजाबाद के नए नामकरण को राज्‍य कैबिनेट ने मान्‍यता प्रदान कर दी है। उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल की आज मंगलवार को हुई बैठक में फैजाबाद मंडल का नाम बदल कर अयोध्या मंडल और इलाहाबाद मंडल का नाम बदल कर प्रयागराज मंडल किये जाने के फैसले पर मुहर लगा दी गयी । 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने यह जानकारी दी । उन्होंने बताया कि मंत्रिमंडल ने इलाहाबाद मंडल का नाम प्रयागराज मंडल किये जाने तथा फैजाबाद मंडल का नाम अयोध्या मंडल किये जाने के फैसले पर अपनी मुहर लगा दी । 

खन्ना ने बताया कि प्रयागराज मंडल में प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर और प्रतापगढ़ जिले शामिल होंगे जबकि अयोध्या मंडल में अयोध्या, अंबेडकरनगर, बाराबंकी, सुल्तानपुर और अमेठी जिले शामिल हैं। यह सभी जिले पहले भी इन्ही मंडलों में शामिल थे। 

Latest Uttar Pradesh News