A
Hindi News भारत उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश: मंदिर के पुजारी ने किया महिला से बलात्कार, वारदात के बाद आरोपी फरार

उत्तर प्रदेश: मंदिर के पुजारी ने किया महिला से बलात्कार, वारदात के बाद आरोपी फरार

ग्रेटर नोएडा के एक प्राचीन मंदिर में मुख्य पुजारी द्वारा एक महिला के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है।

उत्तर प्रदेश, बलात्कार, मंदिर के पुजारी ने किया बलात्कार- India TV Hindi उत्तर प्रदेश: मंदिर के पुजारी ने किया महिला से बलात्कार

उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा के एक प्राचीन मंदिर में मुख्य पुजारी द्वारा एक महिला के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है।​ यह घटना थाना बादलपुर क्षेत्र के गांव धूम मानिकपुर की है। पुलिस उपाधीक्षक ग्रेटर नोएडा अवनीश कुमार ने बताया कि थाना बादलपुर क्षेत्र के गांव धूम मानिकपुर में एक प्राचीन मंदिर है।

इस मंदिर में स्वामी कन्हैया नंद काफी दिनों से पुजारी के रूप में काम कर रहा था। अधिकारी ने बताया कि महिला ने आरोप लगाया है कि वह 9 जुलाई को अपनी देवरानी के साथ मंदिर में पूजा करने गई थी। 

जहां पुजारी ने उसे अपने कमरे में बुलाया और उसके साथ बलात्कार किया। अधिकारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। वारदात के बाद से  ही पुजारी फरार है। पुलिस द्वारा उसकी तलाश की जा रही है।

Latest Uttar Pradesh News