- Home
- भारत
- उत्तर प्रदेश
- नोएडा: कर्मचारियों से भरी बस पलटी,...
नोएडा: कर्मचारियों से भरी बस पलटी, 15 घायल
नोएडा के थाना फेस-2 क्षेत्र की फूल मंडी के पास एक बस पलटने से 15 लोग घायल हो गए।
Written by: Bhasha 26 Dec 2018, 13:55:50 IST
नोएडा: नोएडा के थाना फेस-2 क्षेत्र की फूल मंडी के पास एक बस पलटने से 15 लोग घायल हो गए। थाना फेस- 2 के प्रभारी निरीक्षक आजाद सिंह तोमर ने बताया कि सुबह लगभग नौ बजे एक कंपनी की बस कर्मचारियों को लेकर जा रही थी। तभी फूल मंडी के पास बस का एक्सल टूट गया, जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
उन्होंने बताया कि हादसे में बस में सवार 15 कर्मचारी घायल हो गए, जिन्हें नोएडा के यथार्थ और जवाहर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि इस घटना में तीन लोगों को गंभीर चोट आई है। घटना के बाद फूल मंडी के पास काफी देर तक जाम लगा रहा।
Related Stories
India Tv पर देश-विदेश की ताजा Hindi News और स्पेशल स्टोरी पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अप-टू-डेट। Uttar Pradesh News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्शन
Web Title: Bus accident in Noida, 15 people got injured