A
Hindi News भारत उत्तर प्रदेश यूपी: बसपा, कांग्रेस और रालोद के कुछ नेता BJP में हुए शामिल

यूपी: बसपा, कांग्रेस और रालोद के कुछ नेता BJP में हुए शामिल

बसपा, कांग्रेस और रालोद के कुछ नेताओं सहित प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त हुए लोगों ने बुधवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

<p>BJP</p>- India TV Hindi BJP

लखनऊ: बसपा, कांग्रेस और रालोद के कुछ नेताओं सहित प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त हुए लोगों ने बुधवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने पार्टी कार्यालय पर बसपा, कांग्रेस और राष्ट्रीय लोक दल के नेताओं सहित प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त हुए लोगों को उनके समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।

दीक्षित ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा परिवार में शामिल होने के बाद वे सब अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी को मजबूत करते हुए नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए योजनापूर्वक कार्य में जुट जाएं।

उन्होंने बताया कि पाण्डेय एवं लोकसभा चुनाव सह प्रभारी गोवर्धन झड़फिया के समक्ष सदस्यता ग्रहण करने वालों में बसपा के वरिष्ठ नेता और तीन बार विधायक रह चुके छोटेलाल वर्मा (आगरा), पूर्व पुलिस महानिदेशक सूर्य कुमार शुक्ला (रायबरेली), राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश सचिव यतेन्द्र कुमार सैनी (बुलन्दशहर) शामिल हैं।

Latest Uttar Pradesh News