A
Hindi News भारत उत्तर प्रदेश मशहूर भजन गायक विनोद अग्रवाल का निधन, दो दिनों से वेंटिलेटर पर थे

मशहूर भजन गायक विनोद अग्रवाल का निधन, दो दिनों से वेंटिलेटर पर थे

अपने कर्णप्रिय भजनों के लिए प्रसिद्ध मशहूर भजन गायक विनोद अग्रवाल का मंगलवार सुबह निधन हो गया है। वे पिछले दो दिनों से वेंटिलेटर पर थे।

<p>Vinod Agrawal</p>- India TV Hindi Vinod Agrawal

अपने कर्णप्रिय भजनों के लिए प्रसिद्ध मशहूर भजन गायक विनोद अग्रवाल का मंगलवार सुबह निधन हो गया है। वे पिछले दो दिनों से वेंटिलेटर पर थे। सीने में दर्द की शिकायत के चलते उन्‍हें मथुरा के एक निजी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। यहां सुबह 4 बजे उन्‍होंने अंतिम सांस ली। डॉक्‍टरों के मुताबिक उनके विभिन्‍न अंगों ने काम करना बंद कर दिया था, जिसके चलते वे उन्‍हें बचा नहीं सके। विनोद अग्रवाल मथुरा में ही रहते थे। 

विनोद अग्रवाल का जन्‍म 6 जून 1955 को दिल्ली में हुआ था। उनका पूरा परिवार भगवान श्रीकृष्ण और राधा का भक्‍त थो। परिवार में भक्तिमय माहौल के चलते विनोद अग्रवाल ने बहुत ही कम उम्र से ही हारमोनियम बजाना और भजन गाना शुरू कर दिया था। विनोद अग्रवाल के भजन भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी लोकप्रिय हैं। वे अमेरिका, इंग्लैंड, फ्रांस, दुबई सहित यूरोप के कई शहरों में कई शो कर चुके हैं।

Latest Uttar Pradesh News