A
Hindi News भारत राजनीति बिहार में अपराधियों के मन से शासन के प्रति भय निकल गया: कुशवाहा

बिहार में अपराधियों के मन से शासन के प्रति भय निकल गया: कुशवाहा

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दल में शामिल रालोसपा के अध्यक्ष ने कहा,"बिहार में लगातार हो रही ऐसी घटनाएं शासन, प्रशासन के लिए चुनौती जैसी हैं। राज्य में अपराधियों के मन से शासन के प्रति भय निकल गया है।

बिहार में अपराधियों के मन से शासन के प्रति भय निकल गया: कुशवाहा- India TV Hindi बिहार में अपराधियों के मन से शासन के प्रति भय निकल गया: कुशवाहा

हाजीपुर: केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी (रालोसपा) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने एक बार फिर बिहार में कानून एवं व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बिहार में अराजकता फैली है और अपराधियों के मन से शासन, प्रशासन के प्रति भय निकल गया है। हाजीपुर में पूर्व वार्ड पार्षद प्रत्याशी संजीव श्रीवास्तव की हत्या के बाद मंगलवार को पीड़ित परिवार से यहां मिलने पहुंचे कुशवाहा ने इस घटना की निंदा करते हुए इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की।

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दल में शामिल रालोसपा के अध्यक्ष ने कहा,"बिहार में लगातार हो रही ऐसी घटनाएं शासन, प्रशासन के लिए चुनौती जैसी हैं। राज्य में अपराधियों के मन से शासन के प्रति भय निकल गया है। ऐसे मामलों में मुख्यमंत्री को भी संज्ञान लेना चाहिए।"

उल्लेखनीय है कि वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र में रविवार को अपराधियों ने नगर परिषद के पूर्व वार्ड प्रत्याशी संजीव कुमार श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। गौरतलब है कि इसके पहले भी कुशवाहा बिहार की कानून एवं व्यवस्था और शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधते रहे हैं।

Latest India News