A
Hindi News भारत राजनीति राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में एक साल पूरा, कांग्रेस को सशक्त और एकजुट बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में एक साल पूरा, कांग्रेस को सशक्त और एकजुट बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में एक साल पूरा करने पर राहुल गांधी ने पार्टी को सशक्त, एकजुट और जोशीला बनाये जाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

Rahul Gandhi- India TV Hindi Image Source : PTI Rahul Gandhi

नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में एक साल पूरा करने पर राहुल गांधी ने पार्टी को सशक्त, एकजुट और जोशीला बनाये जाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। कांग्रेस प्रमुख के रूप में निर्विरोध चुने जाने के बाद गांधी ने यहां अकबर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में पिछले वर्ष 16 दिसम्बर को अपनी मां सोनिया गांधी से यह नई जिम्मेदारी संभाली थी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में पदभार संभालने की पहली सालगिरह पर, मैं पार्टी को सशक्त, एकजुट और जोशीला बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराता हूं। उन्होंने रविवार को ट्वीटर पर पोस्ट किया कि मैं आज मिली शुभकामनाओं और संदेशों से अभिभूत हूं और स्नेह तथा समर्थन के लिए आप सभी को धन्यवाद देता हूं।

Latest India News