A
Hindi News भारत राजनीति कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का अमेठी दौरा अचानक रद्द

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का अमेठी दौरा अचानक रद्द

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का शुक्रवार को शुरू होने वाला अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी का दो दिवसीय दौरा अपरिहार्य कारणों से रद्द कर दिया गया।

rahul gandhi- India TV Hindi rahul gandhi

अमेठी (उप्र): कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का शुक्रवार को शुरू होने वाला अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी का दो दिवसीय दौरा अपरिहार्य कारणों से रद्द कर दिया गया।

राहुल के प्रतिनिधि चंद्रकांत दुबे ने बताया कि कुछ अपरिहार्य कारणों से कांग्रेस अध्यक्ष का अमेठी दौरा निरस्त हो गया। उनके दौरे का नया कार्यक्रम जल्द घोषित किया जाएगा।

राहुल को अपने दो दिवसीय अमेठी दौरे पर शुक्रवार को पहुंचना था। ऐन वक्त पर उनके कार्यक्रम में बदलाव किया गया और उन्हें पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे के बजाय शाम चार बजे आना था। इस दौरे पर राहुल को अधिवक्ता संघ के कार्यक्रम के साथ-साथ अपने अभिनंदन समारोह में शिरकत करनी थी। इसके अलावा उन्हें पार्टी कार्यकर्ताओं तथा आम नागरिकों से भी मुलाकात करनी थी।

 

Latest India News