A
Hindi News भारत राजनीति पिछले 20 वर्षों में मानसून सत्र ‘सबसे अधिक सार्थक’ रहा: अनंत कुमार

पिछले 20 वर्षों में मानसून सत्र ‘सबसे अधिक सार्थक’ रहा: अनंत कुमार

संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में संसद का मानसून सत्र सबसे अधिक सार्थक सत्र रहा।

मानसून सत्र, अनंत कुमार- India TV Hindi Image Source : @ANANTHKUMAR_BJP पिछले 20 वर्षों में मानसून सत्र ‘सबसे अधिक सार्थक’ रहा: अनंत कुमार

नई दिल्ली: संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में संसद का मानसून सत्र सबसे अधिक सार्थक सत्र रहा। मानसून सत्र में 20 विधेयक पारित किए गए। लोकसभा का कामकाज 118 प्रतिशत रहा जबकि राज्यसभा का 74 प्रतिशत रहा।

कुमार ने सत्र की सफलता के लिए दोनों सदनों के सदस्यों को धन्यवाद दिया और इसे सामाजिक न्याय का उत्सव करार दिया क्योंकि इस सत्र के दौरान ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा दिए जाने संबंधी एक विधेयक और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) संशोधन विधेयक पारित किए गए। संसदीय कार्य राज्य मंत्री विजय गोयल ने बताया कि मानसून सत्र 18 जुलाई से शुरू हुआ था। 24 दिनों की अवधि में इसकी 17 बैठकें हुई।

सत्र के दौरान सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया जिसे बड़े अंतर से गिरा दिया गया। लोकसभा में 21 विधेयक और राज्यसभा में एक विधेयक लाया गया। सत्र के दौरान लोकसभा ने 21 विधेयक पारित किए और राज्यसभा ने 14 विधेयक पारित किए। संसद के दोनों सदनों ने 20 विधेयक पारित किये।

Latest India News