A
Hindi News भारत राजनीति बाबा साहब आंबेडकर भारत को औद्योगिक सुपरपावर के रूप में देखना चाहते थे: 'मन की बात' में PM मोदी

बाबा साहब आंबेडकर भारत को औद्योगिक सुपरपावर के रूप में देखना चाहते थे: 'मन की बात' में PM मोदी

PM मोदी ने भीमराव आंबेडकर के जीवन के संघर्षों और आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान की भी चर्चा की...

<p><span style="color: #333333; font-family: sans-serif,...- India TV Hindi PM Narendra Modi in Mann ki Baat

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को 11 बजे से अपने मासिक कार्यक्रम 'मन की बात' के 42वें संस्करण के जरिए देश के लोगों को संबोधित किया। अपने इस कार्यक्रम में PM मोेदी ने भारत की सांस्कृतिक विविधता और प्रसार की बात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को 'स्वच्छ भारत' आंदोलन की तर्ज पर 'स्वस्थ भारत' को भी जन आंदोलन बनाने की जरूरत पर बल दिया। इसके अलावा PM मोदी ने भीमराव आंबेडकर के जीवन के संघर्षों और आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान की भी चर्चा की। आइए, जानते हैं PM मोदी ने आज अपने कार्यक्रम में किन मुद्दों पर बात की:

Latest India News

Live updates : 'मन की बात' कार्यक्रम में PM नरेंद्र मोदी ने कहीं ये बातें

  • 11:35 AM (IST)

  • 11:32 AM (IST)

    बाबा साहेब की जन्म जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल से 5 मई तक ‘ग्राम-स्वराज अभियान’ आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत पूरे भारत में ग्राम विकास, गरीब कल्याण और सामाजिक न्याय पर अलग-अलग कार्यक्रम होंगे: PM मोदी

  • 11:32 AM (IST)

  • 11:32 AM (IST)

  • 11:27 AM (IST)

  • 11:26 AM (IST)

    सालों पहले बाबा साहब आंबेडकर ने भारत के औद्योगिकीकरण की बात कही थी: PM मोदी

  • 11:26 AM (IST)

    देशभर में 3 हजार से अधिक जन-औषधि केंद्र खोले गए हैं जहां 800 से ज्यादा दवाइयां कम कीमत पर उपलब्ध कराई जा रही हैं और भी नए केंद्र खोले जा रहे हैं: PM मोदी

  • 11:23 AM (IST)

  • 11:22 AM (IST)

  • 11:22 AM (IST)

    स्वच्छ भारत और स्वस्थ भारत दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं। देश में स्वास्थ्य से जुड़ा हर काम जहाँ पहले सिर्फ स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी होती थी, वहीं अब सारे विभाग और मंत्रालय, राज्य सरकारें साथ मिलकर स्वस्थ भारत के लिए काम कर रहे हैं: PM मोदी 

  • 11:21 AM (IST)

  • 11:20 AM (IST)

    इस वर्ष महात्मा गांधी की 150वीं जयंतीवर्ष के महोत्सव की शुरुआत होगी। यह एक ऐतिहासिक अवसर है: PM मोदी

  • 11:19 AM (IST)

    इसके अलावा, किसानों को फसल की उचित कीमत मिले इसके लिए देश में एग्रीकल्चर 'मार्केटिंग रिफॉर्म' पर भी बहुत व्यापक स्तर पर काम हो रहा है: PM मोदी

  • 11:19 AM (IST)

  • 11:19 AM (IST)

    इस साल के बजट में किसानों को फसलों की उचित क़ीमत दिलाने के लिए एक बड़ा निर्णय लिया गया है। यह तय किया गया है कि अधिसूचित फसलों के लिए MSP, उनकी लागत का कम-से-कम डेढ़ गुणा घोषित किया जाएगा: PM मोदी

  • 11:18 AM (IST)

    आज पूरे विश्व में भारत की ओर देखने का नज़रिया बदला है। आज जब, भारत का नाम बड़े सम्मान के साथ लिया जाता है तो इसके पीछे मां भारती के इन बेटे-बेटियों का पुरुषार्थ छुपा हुआ है: PM मोदी

  • 11:18 AM (IST)

    महात्मा गांधी, शास्त्री जी, लोहिया जी, चौधरी चरण सिंह जी, चौधरी देवीलाल जी सभी ने कृषि और किसान को देश की अर्थव्यवस्था और आम जन-जीवन का एक अहम अंग माना है: PM मोदी

  • 11:17 AM (IST)

  • 11:17 AM (IST)

    आने वाले कुछ महीने किसान भाइयों और बहनों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं | इसी कारण ढ़ेर सारे पत्र, कृषि को लेकर के आए हैं: PM मोदी

  • 11:16 AM (IST)

    अनेक प्रेरणा-पुंज मेरे देश का परिचय करवाते हैं। आज पूरे विश्व में भारत की ओर देखने का नज़रिया बदला है: PM मोदी

  • 11:16 AM (IST)

    जब उत्तर प्रदेश की एक महिला अनेकों संघर्ष के बावजूद 125 शौचालयों का निर्माण करती है और महिलाओं को उनके हक के लिए प्रेरित करती है, तब मातृ-शक्ति के दर्शन होते हैं: PM मोदी

  • 11:16 AM (IST)

    जब मुझे कानपुर के डॉक्टर अजीत मोहन चौधरी की कहानी सुनने को मिली कि वह फुटपाथ पर जाकर ग़रीबों को देखते हैं और उन्हें मुफ़्त दवा भी देते हैं, तब इस देश के बन्धु-भाव को महसूस करने का अवसर मिलता है: PM मोदी

  • 11:15 AM (IST)

    जब मुझे आपके पत्रों में पढ़ने को मिलता है कि कैसे असम के करीमगंज के एक रिक्शा-चालक अहमद अली ने अपनी इच्छाशक्ति के बल पर ग़रीब बच्चों के लिए 9 स्कूल बनवाए हैं, तब इस देश की अदम्य इच्छाशक्ति के दर्शन होते हैं: PM मोदी

  • 11:14 AM (IST)

  • 11:14 AM (IST)

    इस बार लोगों ने मुझे परीक्षा, जल संरक्षण और आने वाली छुट्टियों के बारे में लिखा है: PM नरेंद्र मोदी

  • 11:13 AM (IST)

    मैंने सोचा है कि इस बार हेल्थ को लेकर विस्तार से बात करूं। 'फिट इंडिया' की बात करूं: PM मोदी

  • 11:11 AM (IST)

    मैंने संबंधित विभाग से इस ओर हो रहे प्रयासों की जानकारी आप तक पहुंचाने के लिए कहा है। साथ ही 'मन की बात' के श्रोताओं से भी कोमल जी के सुझाव को आगे बढ़ाने के रास्तों पर विचार करने का आग्रह करता हूं: PM मोदी 

  • 11:11 AM (IST)

    कोमल ठक्कर जी ने ऑनलाइन संस्कृत कोर्स शुरू करने के बारे में लिखा है। IT प्रोफेशनल होने के साथ-साथ संस्कृत के प्रति आपका प्रेम देखकर मुझे अच्छा लगा: PM मोदी

  • 11:07 AM (IST)

    मैंने सोचा है कि इस बार हेल्थ को लेकर विस्तार से बात करूं। 'फिट इंडिया' की बात करूं: PM मोदी

  • 11:05 AM (IST)

  • 11:05 AM (IST)

    पिछले दिनों 26 जनवरी को आसियान देशों के प्रतिनिधि अपने साथ जो कल्चरल ट्रूप्स लाए थे वे भी रामायण का प्रदर्शन कर रहे थे: PM मोदी

  • 11:04 AM (IST)

    पूज्य बापू के जीवन में राम नाम की शक्ति कितनी थी वह हमने उनके जीवन में हर पल देखा है: PM मोदी

  • 11:02 AM (IST)

    आज रामनवमी का पावन पर्व है, इस पवित्र पर्व पर देशवासियों को मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं: PM मोदी

  • 11:01 AM (IST)

    PM नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं।

  • 10:54 AM (IST)

    PM नरेंद्र मोदी रविवार सुबह 11 बजे से 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए देश के लोगों को संबोधित करेंगे।