A
Hindi News भारत राजनीति कर्नाटक संकट: BJP विधायक दल की बैठक, सरकार बचाने की पुरजोर कोशिश में कांग्रेस-JDS

कर्नाटक संकट: BJP विधायक दल की बैठक, सरकार बचाने की पुरजोर कोशिश में कांग्रेस-JDS

अगर इन विधायकों के त्यागपत्रों को स्वीकार कर लिया जाता है तो सरकार अल्पमत में आ सकती है। इस्तीफा देने वाले 13 विधायकों में से 10 मुंबई के एक होटल में ठहरे हुए हैं।

<p>Kumaraswamy (left) with Siddaramaiah (right) (File...- India TV Hindi Image Source : PTI Kumaraswamy (left) with Siddaramaiah (right) (File Photo)

बेंगलुरु: कर्नाटक में JDS-कांग्रेस सरकार को बचाने के लिए दोनो दलों की तरफ से तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। नए सिरे से मंत्रीमंडल का गठन करने के लिए अब दोनो ही दलों के सभी मंत्रियों ने त्यागपत्र दे दिया है। पहले कांग्रेस के कोटे वाले 22 मंत्रियों ने त्यागपत्र दिया था और अब JDS के सभी मंत्रियों ने भी मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी को अपनी इस्तीफा भेज दिया है। इस बीच दोनो दलों के लिए कुछ राहत देने वाली एक और खबर है, कर्नाटक में JDS-कांग्रेस गठबंधन सरकार के जिन 13 विधायकों ने त्यागपत्र दिया था उनमें से एक विधायक सौम्या रेड्डी ने कुछ नरम पड़ने के संकेत दिए हैं। सौम्या रेड्डी मंगलवार को होनो वाली कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल होंगी। यह बैठक बेंगलुरु में होने जा रही है।

Latest India News

Live updates : Karnataka political crisis LIVE updates

  • 9:09 PM (IST)

  • 8:59 PM (IST)

    कर्नाटक: कांग्रेस नेताओं के सी वेणुगोपाल, दिनेश गुंडु राव, सिद्धारमैया, जी परमेश्वर, एमबी पाटिल और ईश्वर खांडरे ने एक अज्ञात स्थान पर बैठक की जिसमें कानूनी सलाहकारों के साथ इस्तीफा देने वाले विधायकों के खिलाफ आगे की कार्रवाई के बारे में चर्चा की गई।

  • 6:03 PM (IST)

    कर्नाटक मंत्री और स्वतंत्र विधायक आर शंकर ने मंत्री परिषद से इस्तीफा दिया।

  • 5:43 PM (IST)

    BJP विधायक दल की बैठक से पहले बी एस येदियुरप्पा ने कहा कि 'सरकार अल्पमत में है। मुख्यमंत्री को तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देना चाहिए।' उन्होंने ये भा कहा कि 'मंगलवार को इस मांग को लेकर पूरे राज्य में प्रदर्शन किया जाएगा। सरकार बनानी है या नहीं बनानी, इस बात का फैसला केंद्रीय नेतृत्व करेगा।'

  • 5:17 PM (IST)

  • 4:17 PM (IST)

    गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा है कि कर्नाटक में जारी राजनीतिक संकट से भारतीय जनता पार्टी का कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि कांग्रेस और जद एस विधायकों का अपने नेतृत्व में भरोसा नहीं रहा और यही कारण है कि वह बागी हो रहे हैं।

  • 4:16 PM (IST)

    खडगे ने कहा कि मुझे इसके बारे में मालूम नहीं है और मैं चाहता हूं कि यह गठबंधन सरकार बनी रहे और सुचारू रूप से चले।’ उन्होंने कहा कि वह विधायकों से इस्तीफा वापस लेने के लिए बात करेंगे। खड़गे ने भाजपा पर देशभर में ‘गैर भाजपा’ निर्वाचित सरकारों को अस्थिर करने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

  • 4:16 PM (IST)

    खड़गे ने मुख्यमंत्री पद के लिए उनका नाम सामने आने पर सफाई देते हुए इसे ‘झूठी’ खबरें बताया जो सिर्फ पार्टी को विभाजित करने के लिए मीडिया द्वारा फैलाई जा रही है।

  • 4:14 PM (IST)

    ऐसी खबरें भी हैं कि सरकार बचाने के विकल्प के तौर पर मुख्यमंत्री बदला जा सकता है और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।

  • 4:14 PM (IST)

    अगर विधायकों के त्यागपत्रों को स्वीकार कर लिया जाता है तो सरकार अल्पमत में आ सकती है। इस्तीफा देने वाले 13 विधायकों में से 10 मुंबई के एक होटल में ठहरे हुए हैं।

  • 4:13 PM (IST)

    विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि वह घटनाक्रमों पर नजर रख रही है और उसने संकेत दिए कि पार्टी सरकार बनाने के विकल्पों पर विचार कर रही है।

  • 3:59 PM (IST)

    कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे चुके कांग्रेस एमएलए रामालिंगा रेड्डी की बेटी और कांग्रेस एमएलए सौम्या रेड्डी मंगलवार को बेंग्लूरू में होने वाली कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल होंगी।