Hindi News भारत राजनीति Jai Hind | India TV day-long mega conclave: किसी भी पार्टी में लोकतंत्र नहीं रह गया है- कुमार विश्वास

Jai Hind | India TV day-long mega conclave: किसी भी पार्टी में लोकतंत्र नहीं रह गया है- कुमार विश्वास

15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को लाल किले से संबोधित करेंगे। आगामी 2019 चुनाव से पहले यह पीएम मोदी का आखिरी भाषण होगा। 2019 लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी का यह आखिरी भाषण भाजपा के लिए एक ऐसा कठिन समय है जिसमें उन्हें देश की जनता तक अपना संदेश पहुंचाना है।

<p>#JaiHindWithIndiaTV</p>- India TV Hindi #JaiHindWithIndiaTV

15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को लाल किले से संबोधित करेंगे। आगामी 2019 चुनाव से पहले यह पीएम मोदी का आखिरी भाषण होगा। 2019 लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी का यह आखिरी भाषण भाजपा के लिए एक ऐसा कठिन समय है जिसमें उन्हें देश की जनता तक अपना संदेश पहुंचाना है। 15 अगस्त पर पीएम मोदी द्वारा दिए जाने वाले भाषण का क्या एजेंडा होगा? किन मुद्दों पर पीएम मोदी लोगों से बात करेंगे, जनता की क्या मांगे है? इन सभी सवालों का जवाब आज आपको इंडिया टीवी पर दिया जा रहा है। इंडिया टीवी के मंच पर आज सबसे बड़ा सियासी मुकाबला हो रहा है। दोपहर 12 बजे से जय हिंद में सरकार और विपक्ष के बड़े नेता आमने-सामने हैं।

Jai Hind With India TV में कवि कुमार विश्वास EXCLUSIVE​

Latest India News

Live updates : JaiHindWithIndiaTV

  • 8:51 PM (IST)

    Jai Hind With India TV में कवि कुमार विश्वास EXCLUSIVE​

  • 8:38 PM (IST)

    कर्नाटक में फ्यूज बल्बों की झालर लटकी थी। महागठबंधन का एक ही एजेंडा है मोदी हटाओ। अरे भाई मोदी हट जाएगा तो कोई और आ जाएगा: कुमार विश्वास

     

  • 8:36 PM (IST)

    कांग्रेस स्कूल ऑफ पॉलिटिक्स में सब तरीके की चीजें जायज हैं। मैं अटल बिहारी स्कूल ऑफ पॉलिटिक्स का विद्यार्थी हूं: कुमार विश्वास

  • 8:33 PM (IST)

    हमारे वाले नेता कहते हैं लोकतंत्र खतरे में हैं। लोकतंत्र खतरे में है इसका मतलब सबसे पहले घर खतरे में है: कुमार विश्वास

  • 8:32 PM (IST)

    Jai Hind With India TV में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री रविशंकर प्रसाद EXCLUSIVE​

  • 8:22 PM (IST)

    इंसान का भी सम्मान हो, गाय का भी सम्मान होना चाहिए- केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद

  • 8:15 PM (IST)

    आप गाय के प्रेमी हैं आपका अभिननंदन है, लेकिन उसके लिए आप किसी की हत्या करें ये आपका अधिकार नहीं है- केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद

  • 8:13 PM (IST)

    हमारी सरकार ने SC/ST कानून को मजबूत किया है। दलितों और पिछड़ों को सम्मान दिलाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं- केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद

  • 8:07 PM (IST)

    NRC की निगरानी सुप्रीम कोर्ट कर रहा है। कुछ लोग वोट के लिए घुसपैठियों का समर्थन कर रहे हैं- केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद

  • 8:06 PM (IST)

    राहुल गांधी को अपना होमवर्क करना चाहिए। वह कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर मेरिट की वजह से नहीं परिवार की वजह से हैं- केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद

  • 8:03 PM (IST)

    मोदी सरकार तीन तलाक पीड़ितों को न्याय दिला कर रहेगी- रविशंकर प्रसाद

  • 8:03 PM (IST)

    तीन तलाक का मुद्दा धर्म या जाति का नहीं, नारी के सम्मान का है- रविशंकर प्रसाद

  • 8:00 PM (IST)

    हमारी सरकार के दफ्तरों में एक भी दलाल नहीं घुस सकता- रविशंकर प्रसाद

  • 7:59 PM (IST)

    राफेल को UPA से कम कीमत पर खरीदा गया है। 2008 के मुकाबले 9 प्रतिशत सस्ता खरीदा है- रविशंकर प्रसाद

  • 7:57 PM (IST)

    Jai Hind With India TV में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरन रिजिजू EXCLUSIVE​

  • 7:53 PM (IST)

    भारत भारतीयों के लिए है, घुसपैठियों के लिए नहीं: किरण रिजिजू

  • 7:50 PM (IST)

    रोहिंग्या देश की सुरक्षा के लिए बहुत बड़ा खतरा हैं, कुछ पार्टियां वोट के लिए रोहिंग्या को देश में बसाना चाहती हैं: किरन रिजिजू

  • 7:49 PM (IST)

    रोहिंग्या हिंदुस्तान में अवैध रूप से आए हैं। हम उन्हें भारत में जगह नहीं दे सकते: किरन रिजिजू

  • 7:46 PM (IST)

    हमने राज्य सरकारों को कसूरवारों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। हर बात के लिए पीएम को जिम्मेदार ठहराना ठीक नहीं। कानून व्यवस्था राज्य का काम है, पीएम लॉ एंड ऑर्डर नहीं देखते हैं: किरन रिजिजू

  • 7:42 PM (IST)

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कह चुके हैं कि मॉब लिंचिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हमने मॉब लिंचिंग को लेकर हर राज्य को एडवायजरी जारी की है: किरन रिजिजू

  • 7:39 PM (IST)

    बीेजेपी वोट बैंक की राजनीति नहीं कर रही है। घुसपैठिए कांग्रेसियों के वोट बैंक हैं, इसलिए उसे तकलीफ हो रही है: किरन रिजिजू

  • 7:38 PM (IST)

    इतने दिनों में सरकार के किसी भी मंत्री के ऊपर कहीं से एक पैसा लेने का भी आरोप नहीं है। विपक्ष के पास कोई मु्द्दा नहीं है इसलिए राफेल को हवा में उछाल रहे हैं: किरन रिजिजू

  • 7:36 PM (IST)

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बदनाम करने की कोशिश करने वाले खुद बर्बाद हो जाएंगे: किरन रिजिजू

  • 7:31 PM (IST)

    जो भारतीय हैं, उन्हें NRC से डरने की जरूरत नहीं है। घुसपैठियों को भारत से बाहर निकाला जाएगा: किरन रिजिजू

  • 7:30 PM (IST)

    ममता बनर्जी के कहने से गृहयुद्ध नहीं हो जाएगा। हालांकि एक मुख्यमंत्री द्वारा गृहयुद्ध की बात करना शर्मनाक है: किरन रिजिजू

  • 7:30 PM (IST)

    असम में NRC के खिलाफ कोई आवाज नहीं है। इसका काम काफी पहले से शुरू हो जाना चाहिए था: किरन रिजिजू

  • 7:29 PM (IST)

    NRC नहीं आया तो भारत का भविष्य खतरे में पड़ जाएगा: किरन रिजिजू

  • 7:27 PM (IST)

    Jai Hind With India TV में भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा और कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा की टक्कर​ LIVE

  • 7:17 PM (IST)

    बीजेपी सरकार ने NRC टालने की मांग की थी। इसे रोकने के लिए सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई थी: पवन खेड़ा

  • 7:11 PM (IST)

    जिस गांव को गोद लिया था, उसका क्या हुआ, जवाब नहीं दिया: पवन खेड़ा

  • 7:04 PM (IST)

    बीजेपी सरकार ने NRC टालने की मांग की थी। इसे रोकने के लिए सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई थी: पवन खेड़ा

  • 6:59 PM (IST)

    NRC पर सरकार मूर्ख बना रही है। बीजेपी वाले कठुआ में बलात्कारियों के साथ खड़े हुए: पवन खेड़ा

  • 6:58 PM (IST)

    पिछले साढ़े चार साल में भाजपा सबसे अमीर पार्टी बनी। 1500 करोड़ रुपये में इनका आलीशान हेडक्वॉर्टर बना है: पवन खेड़ा

  • 6:56 PM (IST)

    उज्ज्वला योजना, शौचालय, मुद्रा योजना लाने वाला ही प्रधानमंत्री बनेगा: संबित पात्रा

  • 6:53 PM (IST)

    लालू यादव ने गाय-बकरी, मुर्गा-मुर्गी किसी का चारा नहीं छोड़ा। आज वह सलाखों के पीछे चिंतन कर रहे हैं, बबुआ का क्या होगा: संबित पात्रा

  • 6:52 PM (IST)

    हरित क्रांति के अगुआ स्वामीनाथन जी ने खुद लिखा कि मोदी जी ने देश के किसानों का सपना पूरा किया: संबित पात्रा

  • 6:47 PM (IST)

    मंगल और वृहस्पति ग्रह पर भी रॉबर्ट वाड्रा की जमीन मिलेगी- संबित पात्रा

  • 6:43 PM (IST)

    नोटबंदी से कितने लोगों की जेबें कटीं, कितने लोग बर्बाद हुए? नोटबंदी से जो बर्बाद हुए वही हाय-हाय कर रहे हैं। जेब में काला धन रखेंगे तो जेब कटेगी ही: संबित पात्रा

  • 6:41 PM (IST)

    राफेल पर पूछने पर भाजपा का मुंह बंद हो जाता है। 500 करोड़ रुपये की चीज 1600 करोड़ रुपये में खरीद रहे हैं: पवन खेड़ा

  • 6:38 PM (IST)

    जेब की चिंता तो हमें वाकई में हो गई है। कभी नोटबंदी में काट दिया, कभी जीएसटी में आपका अपना पैसा ही रीफंड नहीं कर पाए। आपने देश की जेब के साथ यही किया है: पवन खेड़ा

  • 6:36 PM (IST)

    राहुल गांधी को अपनी जेब की चिंता है और हमें जनता की जेब की। आज वह परेशान इसलिए हैं कि जेबें खाली हो गई हैं: संबित पात्रा

  • 6:32 PM (IST)

    2019 में नरेंद्र मोदी ही प्रधानमंत्री बनेंगे। क्योंकि PM वही बनता है जिसके पास P से परफॉर्मेंस और M से मेहनत होती है : संबित पात्रा

  • 6:28 PM (IST)

    Jai Hind With India TV में स्वामी रामदेव EXCLUSIVE

  • 6:28 PM (IST)

    सबसे बड़ा धर्म राष्ट्रधर्म, जिसे निभाने के लिए कुछ भी करुंगा: स्वामी रामदेव

  • 6:28 PM (IST)

    जातिवाद, परिवारवाद, अवसरवाद समेत कई संघर्ष जन्म ले रहे हैं, राजनीति से लेकर किसान, मीडिया सभी का पहला धर्म राष्ट्रधर्म: स्वामी रामदेव

  • 6:25 PM (IST)

    हम चाहते हैं कि सत्ता पक्ष और विपक्ष में जबरदस्त टक्कर हो, विपक्ष मजबूत रहता है तो सरकार पर अंकुश बना रहता है: स्वामी रामदेव

  • 6:20 PM (IST)

    संसद में बैठकर राहुल जी ने आंख वाला खेल खेला वो गड़बड़ हो गई: स्वामी रामदेव

  • 6:20 PM (IST)

    राहुल जी ने पहले से थोड़ी ज्यादा मेहनत शुरू की है, संसद में अच्छा भाषण दिया लेकिन मोदीजी के गले पड़ गए: स्वामी रामदेव

  • 6:20 PM (IST)

    राजनीति के क्षेत्र में मोदीजी का दूसरा विकल्प नहीं दिखता: स्वामी रामदेव

  • 6:16 PM (IST)

    मेरा सपना है कि 20 रुपये की भी चीज चीन से ना खरीदनी पड़े, पिछले 1 महीने में 11 हजार लोगों को पतंजलि ने रोजगार दिया: स्वामी रामदेव

  • 6:14 PM (IST)

    50 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था पर विदेशी कंपनियों का कब्जा, मैं चाहता हूं चीन से 20 रुपये का भी सामान न खरीदना पड़े: स्वामी रामदेव

  • 6:14 PM (IST)

    दिसंबर महीने तक 20 हजार लोगों को पतंजलि रोजगार देगा, विदेशी कंपनियों को भारत से उखाड़ फेंकना ही हमारा सपना है: स्वामी रामदेव

  • 6:11 PM (IST)

    आज भी देश पर हजारों विदेशी कंपनियों का कब्जा, हमने देश की आर्थिक आजादी का संकल्प लिया है: स्वामी रामदेव

  • 6:09 PM (IST)

    मोदी जी देश का नेतृत्व करने में सबसे सक्षम, मेरा आशीर्वाद मोदी जी के साथ है: स्वामी रामदेव

  • 6:05 PM (IST)

    2014 में भारत जैसे महान देश का नेतृत्व कौन करेगा बड़ा सवाल था, प्रधानमंत्री मोदी जी के साथ आज भी शुभकामनाएं और आशीर्वाद साथ हैं: स्वामी रामदेव

  • 6:04 PM (IST)

    2013 में राजनीतिक अविश्वास पराकाष्ठा पर थी, लाखों करोड़ के घोटाले, देश में अफरा तफरी का माहौल था: स्वामी रामदेव

  • 6:04 PM (IST)

    मैंने आजकल हठयोग कर रखा है: स्वामी रामदेव

  • 5:52 PM (IST)

    Jai Hind With India TV में राकेश सिन्हा, राशिद अल्वी और मौलाना महमूद मदनी की टक्कर​ LIVE

  • 5:49 PM (IST)

    किसी को ये कहने का अधिकार नहीं कि मुसलमान किसे वोट देगा: राकेश सिन्हा

  • 5:49 PM (IST)

    एनआरसी को हिंदू और मुस्लिम के नजरिए नहीं देखें, रोहिंग्या का स्वागत और हिंदुस्तान के मुसलमान का विरोध क्यों?: राकेश सिन्हा

  • 5:45 PM (IST)

    गोवा, नॉर्थ ईस्ट में गो मांस पर रोक का प्रस्ताव लाए कांग्रेस: राकेश सिन्हा

  • 5:45 PM (IST)

    डॉक्टर हेडगेवार मुसलमानों के खिलाफ नहीं थे, हम लोगों को केवल भारत की विरासत से जोड़ना चाहते हैं: राकेश सिन्हा

  • 5:45 PM (IST)

    केरल में बाढ़ में फंसे मुसलमानों को संघ के लोग भी बचा रहे हैं: राकेश सिन्हा

  • 5:40 PM (IST)

    किसी सरकार या राजनीतिक पार्टी के भरोसे नहीं भारत का मुसलमान: मौलाना महमूद मदनी

  • 5:40 PM (IST)

    किसी के कहने से भारत का मुसलमान खत्म नहीं होगा, भारत का मुसलमान किसी भी पड़ोसी देश से अच्छी स्थिति में है: मौलाना महमूद मदनी

  • 5:37 PM (IST)

    जिनके पास ताकत होती है वो कुर्बानी नहीं देते एक्ट करते हैं: राशिद अल्वी

  • 5:36 PM (IST)

    2014 में भी बीजेपी को सिर्फ 32 फीसदी ही वोट मिले, 2019 में बीजेपी को मुसलमानों के 3 वोट ही मिलेंगे: राशिद अल्वी

  • 5:34 PM (IST)

    कांग्रेस हिंदू-मुस्लिम की राजनीति नहीं करती है, हिंदू-मुस्लिम करने का काम बीजेपी-आरएसएस करती है: राशिद अल्वी

  • 5:25 PM (IST)

    गाय के नाम पर मारने वाले कातिल है लेकिन गाय को मारने वाले भी कातिल हैं। गाय हमारी माता है: राकेश सिन्हा

  • 5:24 PM (IST)

    पिछले 4 साल में मुसलमान असुरक्षित हो गया है। पहले ऐसा कभी नहीं हुआ। बीफ के बारे में भी बीजेपी नेताओं की राय अलग-अलग है: राशिद अल्वी

  • 5:19 PM (IST)

    प्रधानमंत्री कहते हैं कि लिंचिंग बर्दाश्त नहीं कर सकते लेकिन दूसरी तरफ लिचिंग होती है। बीजेपी न तो हिंदुओं की है और न मुसलमानों की है: राशिद अल्वी

  • 5:12 PM (IST)

    भारत का मुसलमान किसी सरकार या राजनीतिक पार्टी के भरोसे नहीं है: मौलाना महमूद मदनी

  • 5:11 PM (IST)

    किसी के कहने से भारत का मुसलमान खत्म नहीं होगा। भारत का मुसलमान किसी भी पड़ोसी देश के मुकाबले अच्छी स्थिति में है: मौलाना महमूद मदनी

  • 5:10 PM (IST)

    NRC का मुद्दा चुनाव के ठीक पहले ही क्यों उठाया जा रहा है? आप इतने सालों से क्या कर रहे थे?: राशिद अल्वी

  • 5:06 PM (IST)

    मोदी सरकार ने किसी भी योजना के लिए धर्म को आधार नहीं बनाया। धर्म के आधार पर तोड़ने और जोड़ने की बात गलत है। तीन तलाक का मुस्लिम के साथ हिंदू महिलाओं ने भी स्वागत किया: राकेश सिन्हा

  • 5:03 PM (IST)

    किसी सरकार या व्यक्ति को धारणा नहीं बल्कि काम के आधार पर परखना चाहिए: राकेश सिन्हा

  • 4:53 PM (IST)

    Jai Hind With India TV में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और कांग्रेस नेता राज बब्बर की टक्कर​

  • 4:49 PM (IST)

    नेहरू जी ने कोशिश की तो आम आदमी ने हाथ में घड़ी बांधी। देश में कार की फैक्ट्री लगाकर मध्यम वर्ग को कार दी: राज बब्बर

  • 4:44 PM (IST)

    पहले देश में रूस और अमेरिका से ट्रैक्टर आते थे, नेहरू जी की कोशिशों से देश में ट्रैक्टर बनने शुरू हुए: राज बब्बर

  • 4:41 PM (IST)

    अहंकार बहुत बुरी चीज़ होती है ये बात बीजेपी याद रखे, राहुल गांधी को बौना कहने वाले न भूलें कि वामन अवतार क्या था: राज बब्बर

  • 4:40 PM (IST)

    बोफोर्स घोटाले की जांच में क्या निकला ये देश को बताएं, राजीव गांधी को देश की किसी अदालत ने घोटालेबाज़ नहीं कहा: राज बब्बर

  • 4:38 PM (IST)

    पूंजीपतियों को फायदा देने के लिए राफेल का सौदा किया, क्या मुसीबत है कि राफेल डील को सार्वजनिक नहीं कर रहे: राज बब्बर

  • 4:37 PM (IST)

    हमने तय किया था कि राफेज जहाज हमारे देश में बनेंगे, लड़ाकू विमान बनाने वाली HAL को ऑफसेट क्यों नहीं दिया गया?: राज बब्बर

  • 4:36 PM (IST)

    सीएजी ने कहा था कि टू जी और कॉमनवेल्थ में घोटाला हुआ: नकवी

  • 4:34 PM (IST)

    बोफोर्स डील पर डिफेंस अकाउंट और सीएजी ने सवाल खड़े किए थे, राजीव गांधी बोफोर्स सौदे के घोटालेबाज़ थे: नकवी

  • 4:31 PM (IST)

    राहुल गांधी ने भट्टा पारसौल में फोटो खिंचवाई फिर गायब हो गए: नकवी

  • 4:30 PM (IST)

    मोदी के सत्ता में आने के बाद अवॉर्ड वापसी ब्रिगेड दिल्ली में घूमने लगी: नकवी

  • 4:30 PM (IST)

    जब से मोदी को पीएम चुना गया उस दिन से कांग्रेस चैन से नहीं बैठ पाई: नकवी

  • 4:28 PM (IST)

    पिछड़े तबके का व्यक्ति PM बना तो देश में असहिष्णुता नज़र आने लगी: नकवी

  • 4:26 PM (IST)

    मोदी जी ने चाय बेची है लेकिन अपना देश नहीं बेचा: नकवी

  • 4:26 PM (IST)

    राहुल गांधी देश विरोधी नारे लगाने वालों के साथ खड़े होते हैं: नकवी

  • 4:22 PM (IST)

    क्या मुसीबत है कि राफेल डील को सार्वजनिक नहीं कर रहे? 500 करोड़ का जहाज 1600 करोड़ में क्यों खरीदा?: राज बब्बर

  • 4:17 PM (IST)

    जब तक किसानों को मज़बूत नहीं करेंगे रोज़गार नहीं मिलेगा: राज बब्बर

  • 4:17 PM (IST)

    पूंजीपतियों के कर्ज को NPA कह कर इज्ज़त दी जाती है, किसान किश्त नहीं दे पाता तो डिफॉल्टर कहा जाता है: राज बब्बर

  • 4:13 PM (IST)

    पीएम मोदी ने नाकामी के निशान मिटाकर कामयाबी के कदम बढ़ाए: नकवी

  • 4:11 PM (IST)

    केवल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बेरोजगार हैं: मुख्तार अब्बास नकवी

  • 4:11 PM (IST)

    चार सालों में मोदी सरकार ने करोड़ो रोजगार के मौके पैदा किए: नकवी

  • 4:10 PM (IST)

    भानुमति का कुनबा मोदी की नाकामी के निशान नहीं दिखा सकता: नकवी

  • 4:08 PM (IST)

    राहुल गांधी ने कहा था कैलाश मानसरोवर जाऊंगा लेकिन नहीं गए: नकवी

  • 4:08 PM (IST)

    राहुल गांधी के गले मिलने और आंख मारने का स्टाइल देश ने देखा: नकवी

  • 4:07 PM (IST)

    नरेंद्र मोदी या बीजेपी के लिए राहुल गांधी चुनौती नहीं: मुख्तार अब्बास नकवी

  • 4:03 PM (IST)

    15 लाख रुपये अकाउंट में डालने की बात जुमला साबित हुई, बीजेपी सरकार की किसी बात में ईमानदारी नज़र नहीं आती: राज बब्बर

  • 4:02 PM (IST)

    बीजेपी की सारी बातें जुमलों के तौर पर सामने आ रही हैं: राज बब्बर
     

  • 3:55 PM (IST)

    Jai Hind With India TV में भाजपा नेता जीवीएल नरसिम्हा राव कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह की लाइव टक्कर​

  • 2:22 PM (IST)

    भारत और नेपाल को छोड़कर दुनिया के किसी भी देश में हिंदुओं की संख्या ज्यादा नहीं है: NRC पर जीवीएल नरसिम्हा राव

  • 2:20 PM (IST)

    उपचुनाव में भाजपा को लगातार हार मिल रही है: आरपीएन सिंह

  • 2:20 PM (IST)

    पिछले 4 साल में मोदी की लहर कम हुई है: आरपीएन सिंह

  • 2:20 PM (IST)

    गैस की मांग में सिर्फ 12 प्रतिशत इजाफा हुआ लेकिन भाजपा दावा ज्यादा का करती है: आरपीएन सिंह

  • 2:19 PM (IST)

    जिस आदमी को उज्ज्वला कनेक्शन मिल रहा है, उसके पास सिलिंडर भरवाने के लिए पैसे नहीं है: आरपीएन सिंह

  • 2:18 PM (IST)

    यदि आपने 5 करोड़ नए लोगों को गैस कनेक्शन दिया है, तो उसी अनुपात में उसकी खपत भी तो बढ़नी चाहिए: आरपीएन सिंह

  • 2:17 PM (IST)

    निर्भया कांड के 15 दिन बाद ही नया कानून बनाने की प्रक्रिया शुरू की: आरपीएन सिंह

  • 2:16 PM (IST)

    क्या महिलाओं तक एलपीजी पहुंचाना, उनको रोजगार के अवसर मुहैया कराना महिला सशक्तिकरण नहीं है: जीवीएल नरसिम्हा राव

  • 2:15 PM (IST)

    जो काम कांग्रेस ने 70 साल में नहीं किया, वह काम मोदीजी ने 4 साल में करके दिखाया, क्योंकि नीयत सही है: जीवीएल नरसिम्हा राव

  • 2:14 PM (IST)

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 साल में देश के हर गांव में बिजली पहुंचाई: जीवीएल नरसिम्हा राव

  • 2:14 PM (IST)

    मोदी ने देश की छवि दुनियाभर में मजबूत की है: जीवीएल नरसिम्हा राव

  • 2:13 PM (IST)

    कांग्रेस पार्टी अभी भी पचा नहीं पा रही है कि गरीब परिवार से जन्मा एक व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री है: जीवीएल नरसिम्हा राव

  • 2:12 PM (IST)

    देश की महिलाएं आज सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं: आरपीएन सिंह

  • 2:11 PM (IST)

    भाजपा बताए कि 2014 से अब तक देश के नौजवानों को क्या दिया: आरपीएन सिंह

  • 2:10 PM (IST)

    भाजपा की सरकार ने सिर्फ सपने दिखाए, हकीकत में कुछ नहीं दिखा: आरपीएन सिंह

  • 2:10 PM (IST)

    देश के हर वर्ग को भारतीय जनता पार्टी की सरकार से उम्मीद थी- आरपीएन सिंह

  • 2:02 PM (IST)

    Jai Hind With India TV में मोदी के मंत्री सुधांशु त्रिवेदी और कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी की लाइव टक्कर

  • 2:01 PM (IST)

    हमारी सरकार ने दोषियों को गिरफ्तार किया- सुधांशु त्रिवेदी

  • 2:00 PM (IST)

    हमारी सरकार ने लिंचिंग पर कार्रवाही की- सुधांशु त्रिवेदी

  • 1:55 PM (IST)

    लिंचिंग के खिलाफ पीएम बोलते हैं लेकिन जयंत सिन्हा के खिलाफ कार्यवाही नहीं- प्रमोद तिवारी

  • 1:51 PM (IST)

    56 साल राज करने वाले बताएं की हम लड़ाकू विमान क्यों नहीं बना पाएं- सुधांशु त्रिवेदी

  • 1:50 PM (IST)

    2008 में राफेल पर कोई समझौता ही नहीं हुआ था- प्रमोद तिवारी

  • 1:46 PM (IST)

    कांग्रेस की सरकार किसी विमान का दाम नहीं बताती थी- सुधांशु त्रिवेदी

  • 1:44 PM (IST)

    कालेधन पर SIT बीजेपी सरकार ने बनाई- सुधांशु त्रिवेदी

  • 1:43 PM (IST)

    मुलायम सिंह की सरकार ने जमीन दी थी वे कांग्रेस के समर्थक थे- सुधांशु त्रिवेदी

  • 1:42 PM (IST)

    यूपी  में जमीन देने वाली सरकार को कांग्रेस का समर्थन- सुधांशु त्रिवेदी

  • 1:41 PM (IST)

    राफेल बनाने का जिम्मा HAL को क्यों नहीं दिया गया- प्रमोद तिवारी

  • 1:40 PM (IST)

    राफेल डील से बड़ा घोटाला देश में पहले नहीं हुआ- प्रमोद तिवारी

  • 1:38 PM (IST)

    500 करोड़ का विमान क्यों 1600 करोंड़ में खरीदा गया- प्रमोद तिवारी

  • 1:37 PM (IST)

    बीजेपी ने महंगे दाम पर राफेल के समझौते को मंजूरी दी- प्रमोद किवारी

  • 1:36 PM (IST)

    राफेल की डील हमने सस्ते में की थी फिर भी लगा महंगा है- प्रमोद तिवारी

  • 1:34 PM (IST)

    स्विट्जरलैंड में नीरव मोदी के साथ पीएम मोदी ने फोटो खिंचवाई थी- प्रमोद तिवारी

  • 1:33 PM (IST)

    माल्या को कर्ज के लिए चिट्ठी किसने लिखी?- सुधांशु त्रिवेदी

  • 1:32 PM (IST)

    विजय माल्या बहुत जल्दी भारत की जेल में होगा- सुधांशु त्रिवेदी

  • 1:26 PM (IST)

    मुजफ्फरपुर और देवरिया में बेटियों से रेप- प्रमोद तिवारी

  • 1:25 PM (IST)

    रुपया डॉलर के मुकाबले गिर रहा है- प्रमोद तिवारी

  • 1:24 PM (IST)

    सस्ता पेट्रोल खरीद कर सरकार महंगे में बेच रही है- प्रमोद तिवारी

  • 1:23 PM (IST)

    हमारी सरकार में पेट्रोल का दाम कंट्रोल में रखा गया- प्रमोद तिवारी

  • 1:21 PM (IST)

    विजय माल्या, नीरव मोदी, मेहुल चोकसी को जानबूझकर देश से भगाया गया- प्रमोद तिवारी

  • 1:20 PM (IST)

    कांग्रेस नेताओं ने महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी की- सुधांशु त्रिवेदी

  • 1:19 PM (IST)

    राहुल को चुनाव के समय मंदिर याद आता है- सुधांशु त्रिवेदी

  • 1:19 PM (IST)

    राहुल को महागठबंधन के समय इफ्तार नजर आता है- सुधांशु त्रिवेदी

  • 1:18 PM (IST)

    राम हमारे लिए चुनावी मुद्दा नहीं हैं- सुधांशु त्रिवेदी

  • 1:17 PM (IST)

    देश में पहली बार किराए के लाल किले से झंडा फहराएंगे पीएम मोदी- प्रमोद तिवारी

  • 1:16 PM (IST)

    बीजेपी को महिलाओं की शक्ति पर विश्वास नहीं होता- प्रमोद तिवारी

  • 1:16 PM (IST)

    बीजेपी ने एक भी महिला को अध्यक्ष नहीं बनाया- प्रमोद तिवारी

  • 1:13 PM (IST)

    महागठबंधन सिर्फ बीजेपी को रोकने के लिए- सुधांशु त्रिवेदी

  • 1:13 PM (IST)

    महिला सुरक्षा के लिए सरकार ने कोशिश की- सुधांशु त्रिवेदी

  • 1:13 PM (IST)

    राष्ट्र का निर्माण धर्म के आधार पर होगा- सुधांशु त्रिवेदी

  • 1:10 PM (IST)

    किसानों को डेढ़ गुना लाभ दिए जाने पर सवाल उठाएंगे- प्रमोद तिवारी

  • 1:09 PM (IST)

    हम बीजेपी से रोजगार और महिला सुरक्षा पर सवाल उठाएंगे- प्रमोद तिवारी

  • 1:08 PM (IST)

    हम महंगाई पर बीजेपी के दावों पर सवाल उठाएंगे- प्रमोद तिवारी

  • 1:07 PM (IST)

    हम बीजेपी को 2014 के वादे 2019 में याद दिलाएंगे- प्रमोद तिवारी

  • 1:07 PM (IST)

    2019 का चुनाव हम कर्म के आधार पर जीतेंगे- सुधांशु त्रिवेदी

  • 12:58 PM (IST)

    Jai Hind With India TV में मोदी के मंत्री डॉ महेश शर्मा और कांग्रेस नेता मनीष तिवारी की लाइव टक्कर

  • 12:52 PM (IST)

    कांग्रेस अब सरकार की कारगुजारियों को लेकर जनता के पास जाएगी और 2019 में देश की जनता कांग्रेस की बात सुनेगी: मनीष तिवारी

  • 12:52 PM (IST)

    आज न्यायपालिका जैसी संस्थाएं भी पंगु बन चुकी हैं: मनीष तिवारी

  • 12:52 PM (IST)

    आज राज्यपालों का इस्तेमाल करके विपक्ष की सरकारों को गिराया गया: मनीष तिवारी

  • 12:50 PM (IST)

    पिछले 4 महीने में देश में उपबल्धि की जगह सांप्रदायिकता की बात, अगर वादा निभाई है सरकार तो काम के बूते जीत के दिखाए: मनीष तिवारी

  • 12:49 PM (IST)

    वसुंधरा राजे के पुत्र, रमन सिंह के बेटे परिवारवाद की देन, बीजेपी में कई लोग ऐसे हैं जो अपने बेटों को नेता बनाए हैं: मनीष तिवारी

  • 12:49 PM (IST)

    लोकतंत्र के नाम पर धब्बा हैं देश की परिवारवादी पार्टियां, बीजेपी में परिवार-जाति बिरादरी की कोई जगह नहीं: महेश शर्मा

  • 12:48 PM (IST)

    देश में ऐसी सरकार है जो विकास के रास्ते पर चल रही है: महेश शर्मा

  • 12:45 PM (IST)

    नरेंद्र मोदी को सिर्फ राहुल गांधी ही चुनौती दे सकते हैं, गठबंधन का चेहरा कौन होगा नवंबर में सामने आएगा: मनीष तिवारी

  • 12:44 PM (IST)

    कांग्रेस के लिए मोदी से बड़ा कद अटल जी का है, बीजेपी अहंकार करके बड़ी गलती कर रही है, मुंह की खानी पड़ेगी: मनीष तिवारी

  • 12:43 PM (IST)

    बीजेपी के अहंकार से इनके खुद की साथी शिवसेना प्रताड़ित है: मनीष तिवारी

  • 12:40 PM (IST)

    हमारे पास मोदी का नाम और काम दोनों है, एक तरफ मोदी को रखें दूसरी तरफ सबको, मोदी का पलड़ा भारी: महेश शर्मा

  • 12:40 PM (IST)

    राहुल गांधी का चेहरा उजागर हो चुका है और वो बेनकाब हो चुके हैं: महेश शर्मा

  • 12:36 PM (IST)

    उज्जवला योजना का लाभ सभी वर्ग-जाति के लोगों को मिला, मुद्रा योजना से दलित-गरीबों को फायदा मिला है: महेश शर्मा

  • 12:35 PM (IST)

    दलितों के नाम पर राजनीति करने वालों को समाज ने आईना दिखाया है: महेश शर्मा

  • 12:35 PM (IST)

    कांग्रेस का भविष्य खराब है, जाति के आधार पर वोट मांगती थी कांग्रेस: महेश शर्मा

  • 12:34 PM (IST)

    तीन तलाक केंद्र सरकार नहीं लाई है ये सुप्रीम कोर्ट से हुआ: मनीष तिवारी

  • 12:33 PM (IST)

    पिछले 50 महीनों में एक भी वादा पूरा नहीं कर पाई है सरकार, 2019 में एडीए की सरकार को मुंह की खानी पड़ेगी: मनीष तिवारी

  • 12:31 PM (IST)

    लोकतांत्रिक प्रणाली में कभी अहंकार में नहीं आना चाहिए: मनीष तिवारी

  • 12:30 PM (IST)

    बीजेपी को ये नहीं भूलना चाहिए कि उसका सफर दो सीटों से चला था, जनता की लाठी पड़ेगी तो दो सीटों पर फिर आ जाएगी बीजेपी: मनीष तिवारी

  • 12:24 PM (IST)

    दलितों के नाम पर राजनीति करने वालों को समाज ने आईना दिखाया है: महेश शर्मा

  • 12:15 PM (IST)

    मालदीव रोज हिंदुस्तान को धमकी देता है और सरकार उसके सामने झुकती है। नेपाल पूरी तरह से चीन के खेमे में है और श्रीलंका में चीन अपना काम कर रहा है। पाकिस्तान-मालदीव-नेपाल-भूटान सभी से कूटनीति कमजोर हुई है: मनीष तिवारी

  • 12:14 PM (IST)

    70 सालों में भारत सबसे अलग थलग पड़ गया है पड़ोसियों देशों से: मनीष तिवारी

  • 12:13 PM (IST)

    51 महीने में एक भी वादा पूरा नहीं कर पाई मोदी सरकार: मनीष तिवारी

  • 12:12 PM (IST)

    रोजगार का वादा फेल, सिर्फ 4 लाख 23 हजार रोजगार दी सरकार: मनीष तिवारी

  • 12:11 PM (IST)

    15 लाख का वादा पूरा करने में असमर्थ, कालाधन भी वापस नहीं आया: मनीष तिवारी

  • 12:10 PM (IST)

    15 लाख की बात ना करे कांग्रेस, आज स्विस बैंक हर खाते की डिटेल दे रहा है: महेश शर्मा

  • 12:09 PM (IST)

    4 साल में देश की जीडीपी में 21 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है, 13 करोड़ लोगों को मुद्रा का लोन दिया गया: महेश शर्मा

  • 12:09 PM (IST)

    विश्व के किसी देश में हिम्मत नहीं है कि भारत की तरफ आंख उठाकर देख ले, डोकलाम से लेकर चाहबहार तक हिंदुस्तान ने जवाब दिया है: महेश शर्मा

  • 12:07 PM (IST)

    जितना पैसा इस साल सुरक्षा पर खर्च किया जाएगा वो 1962 से कम है: मनीष तिवारी

  • 12:07 PM (IST)

    पिछले चार सालों में रक्षा की तैयारी को ठेस पहुंची है: मनीष तिवारी

  • 12:07 PM (IST)

    सरकार में नैतिकता की कमी है। मंत्री पर रेप के गंभीर आरोप लगे: मनीष तिवारी

  • 12:06 PM (IST)

    जो लालकिला की देखरेख नहीं कर पाए वो देश की क्या करेंगे? : मनीष तिवारी

  • 12:06 PM (IST)

    सरकार लालकिले की देखरेख कर पाने में असमर्थ है: मनीष तिवारी

  • 12:04 PM (IST)

    पिछले दस सालों में देश सबसे ज्यादा सुरक्षित है, देश की शान बढ़ी: महेश शर्मा

  • 12:04 PM (IST)

    औद्योगिक घराने अपने फंड से धरोहरों में पैसा लगाने को राजी: महेश शर्मा

  • 12:04 PM (IST)

    लालकिला पर देश के किसी भी बिजनेसमैन का एक पैसा नहीं लगा: महेश शर्मा

  • 12:03 PM (IST)

    देश के मान-सम्मान का वादा और गरीबों के लिए सभी योजनाओं को पूरा किया गया: महेश शर्मा

  • 12:02 PM (IST)

    2014 के आगाज के साथ सभी वादे पूरे हुए हैं, धरातल पर उतरा हर वादा: महेश शर्मा

  • 11:07 AM (IST)

    जश्न-ए-आज़ादी के इस बेहद खास मौके पर इंडिया टीवी लेकर आ रहा है एक ऐसा मंच जहां देश का एजेंडा तय होगा। लालक़िले पर पीएम मोदी के भाषण से पहले इंडिया टीवी पर देश का एजेंडा दिखाया जाएगा।  इस राजनीतिक अखाड़े में मैदान में मोदी सरकार के मंत्री होंगे और उनके मुक़ाबले में खड़े होंगे मनमोहन सरकार के मंत्री।  बीजेपी और कांग्रेस के बड़े-बड़े नेताओं में सीधा टक्कर भी होगी, सवाल होंगे, जवाब होंगे और दवाबों पर करारे पलटवार भी होंगे।

  • 11:07 AM (IST)

    दोपहर 12 बजे मोदी के मंत्री डॉ महेश शर्मा की पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता मनीष तिवारी से लाइव टक्कर होगी। दोपहर 1 बजे बीजेपी प्रवक्त सुधांशु त्रिवेदी कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी से भिड़ेंगे।  दोपहर 2 बजे एक बार फिर कांग्रेस और बीजेपी में दमदार टक्कर होगी और आमने सामने होंगे बीजेपी प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा और कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह। दोपहर 3 बजे मोदी सरकार के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी कांग्रेस नेता राज बब्बर के सामने होंगे। दोपहर 12 बजे शुरू होने वाला ये सियासी घमासान रात तक जारी रहेगा। नेताओं के साथ-साथ कई दूसरे क्षेत्रों की भी हस्तियां भी देश के एजेंडे पर अपना पक्ष रखेंगीं।

  • 11:04 AM (IST)

    दोपहर 12 बजे शुरू होने वाला ये सियासी घमासान रात तक जारी रहेगा। नेताओं के साथ-साथ कई दूसरे क्षेत्रों की भी हस्तियां भी देश के एजेंडे पर अपना पक्ष रखेंगीं।

  • 11:04 AM (IST)

    इस राजनीतिक अखाड़े में मैदान में मोदी सरकार के मंत्री होंगे और उनके मुक़ाबले में खड़े होंगे मनमोहन सरकार के मंत्री।

  • 11:03 AM (IST)

    इंडिया टीवी के मंच पर आज सबसे बड़ा सियासी मुकाबला होगा। दोपहर 12 बजे से जय हिंद में सरकार और विपक्ष के बड़े नेता आमने-सामने होंगे।