बत्तखों के तैरने से ऑक्सीजन बढ़ता है: बिप्लब देब
अपने बयानों से बार-बार विवादों में आने वाले त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने एक बार फिर हैरान करने वाला बयान दिया है। अगरतला के एक कार्यक्रम में बिप्लब देव ने कहा कि बत्तखों के तैरने से ऑक्सीजन बढ़ता है।
नई दिल्ली: अपने बयानों से बार-बार विवादों में आने वाले त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने एक बार फिर हैरान करने वाला बयान दिया है। अगरतला के एक कार्यक्रम में बिप्लब देब ने कहा कि बत्तखों के तैरने से ऑक्सीजन बढ़ता है। बिप्लब देब इससे पहले इंटटरनेट का अविष्कार महाभारत काल में होने जैसे कई हैरान करने वाले बयान दे चुके हैं।
बिप्लब ने कहा, ‘’आज मैंने घोषणा की है कि इस लेक के आस-पास रहने वाले लोगों को कम से कम 50 हजार देसी बतख दिए जाएंगे। इस लेक में जब 50 हज़ार सफेद बतख घूमेंगी तो कितनी सुंदर लगेंगी और उससे ऑक्सीजन भी रीसायकल होती है। जब बतख पानी में तैरती हैं तो पानी में ऑक्सीजन लेवल खुद ब खुद बढ़ता जाता है। ऑक्सीजन रीसायकल हो जाती है।‘’
-
त्रिपुरा में बाढ़ की स्थिति गंभीर, मुख्यमंत्री ने सेना की मदद मांगी
-
उत्तर-पूर्व में बाढ़ का कहर: मणिपुर में बाढ़ से छह और त्रिपुरा में तीन लोगों की मौत
-
त्रिपुरा में बाढ़ से कुछ राहत, राहत शिविरों में 40 हजार से ज्यादा लोग
-
2.15 लाख कर्मचारियों के लिए आई खुशखबरी, 7वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने के लिए बजट में हुआ प्रावधान
-
त्रिपुरा में दो पत्रकारों की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई
उन्होंने आगे कहा, 'इससे मत्स्यपालन में वृद्धि होगी और मछलियां भी तेजी से विकसित होंगी वह भी बिल्कुल ऑर्गेनिक तरीके से।' बता दें कि त्रिपुरा में बीजेपी की सरकार बनने के बाद से ही बिप्लब देव अजीबोगरीब बयान दे रहे हैं। साल की शुरुआत में बिप्लब देव ने दावा किया था कि सैटलाइट कम्यूनिकेशन और इंटरनेट महाभारत काल से अस्तित्व में है। इसके बाद उन्होंने डायना हेडेन के 1997 में विश्व सुंदरी बनने पर भी सवाल उठाए थे।
More From Politics