A
Hindi News भारत राजनीति दिल्ली में अरविंद केजरीवाल और चंद्रबाबू नायडू की मुलाकात, महागठबंधन पर हुई चर्चा

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल और चंद्रबाबू नायडू की मुलाकात, महागठबंधन पर हुई चर्चा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आंध्र प्रदेश के अपने समकक्ष चंद्रबाबू नायडू से मंगलवार को मुलाकात की। उन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले महागठबंधन सहित कई राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की।

Chandrababu Naidu and Arvind Kejrial- India TV Hindi Chandrababu Naidu and Arvind Kejrial

नयी दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आंध्र प्रदेश के अपने समकक्ष चंद्रबाबू नायडू से मंगलवार को मुलाकात की। उन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले महागठबंधन सहित कई राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की। सूत्रों ने यह जानकारी दी। केजरीवाल यहां आंध्र भवन में शाम में नायडू से मिले। दोनों नेता भाजपा को लोकसभा चुनाव में कड़ी टक्कर देने के लिए विपक्ष की एकजुटता चाहते हैं। 

सूत्रों ने बताया, ‘‘ दिल्ली के मुख्यमंत्री ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री से आंध्र भवन में मुलाकात की। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए महागठबंन सहित कई अन्य राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की।'' केजरीवाल पिछले साल अक्टूबर में भी नायडू से भी मिले थे और भाजपा सरकार को ‘देश और संविधान के लिए खतरा’ बताया था तथा विपक्षी पार्टियों के बीच एकता की अपील की थी। इसके बाद, पिछले साल दिसंबर में विपक्षी पार्टियों की एक बैठक नायडू ने बुलाई थी और इसमें केजरीवाल भी शामिल हुए थे। 

Latest India News