Hindi News भारत राजनीति त्रिपुरा विधानसभा चुनाव: BJP ने जारी की दूसरी लिस्ट, 6 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव: BJP ने जारी की दूसरी लिस्ट, 6 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान

वाम मोर्चा पिछले 25 साल से राज्य में सत्तासीन है। राज्य विधानसभा में सीटों की संख्या 60 है...

bjp- India TV Hindi bjp

नई दिल्ली: भाजपा ने त्रिपुरा में आसन्न विधानसभा चुनाव के लिए आज अपने 6 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। भाजपा केंद्रीय कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार, इसमें खायरपुर से रतन चक्रवर्ती, कमलासागर से अरूण भौमिक, सूर्य मणिनगर से रामू पाल, बोक्सा नगर से भारूल इस्लामख, कृष्णापुर से डा. अतुल देववर्मा तथा जूबारजनगर सीट से जाधव लाल नाथ को उम्मीदवार बनाया गया है।

भाजपा ने शनिवार को त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए अपने 44 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। पार्टी राज्य में वाम मोर्चा से सत्ता छीनने के इरादे से चुनाव मैदान में उतरेगी। राज्य में वाम मोर्चा पिछले 25 साल से राज्य में सत्तासीन है। राज्य विधानसभा में सीटों की संख्या 60 है।

त्रिपुरा के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता जे पी नड्डा ने कहा था कि पार्टी प्रमुख अमित शाह के नेतृत्व वाली केन्द्रीय चुनाव समिति ने 44 उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप दिया। पार्टी 51 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और नौ सीटें अपने गठबंधन सहयोगी के लिए छोड़ देगी।

भाजपा राज्य में अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है। पहली सूची में भाजपा राज्य इकाई महासचिव प्रतिमा भौमिक का भी नाम है, जो मुख्यमंत्री माणिक सरकार के चुनाव क्षेत्र धनपुर से चुनाव मैदान में उतरेंगी।

Latest India News