A
Hindi News भारत राजनीति अजय माकन ने नहीं दिया इस्तीफा, चिकित्सा जांच के लिए विदेश गए: कांग्रेस

अजय माकन ने नहीं दिया इस्तीफा, चिकित्सा जांच के लिए विदेश गए: कांग्रेस

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अजय माकन ने अपना इस्तीफा दिल्ली के प्रभारी पीसी चाको को भेज दिया है।

अजय माकन, कांग्रेस- India TV Hindi अजय माकन ने नही दिया इस्तीफा, स्वास्थ्य कारणों की वजह से छुट्टी पर: कांग्रेस

नई दिल्ली: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन के इस्तीफे की खबरों को खारिज करते हुए कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी पी सी चाको ने मंगलवार को कहा कि माकन ने इस्तीफा नहीं दिया है और वह विदेश से चिकित्सा जांच कराकर लौटने के बाद कामकाज जारी रखेंगे। 

चाको ने बताया कि माकन ने इस्तीफा नहीं दिया है और वह दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने चिकित्सा जांच के लिए विदेश जाने के बाद संदर्भ में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और मुझे सूचित किया है। वह 22 सितंबर को स्वदेश लौट आएंगे।

उधर, दिल्ली कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि इस्तीफे की अफवाह उन लोगों ने फैलाई है जो पार्टी के हितैषी नहीं है। दिल्ली कांग्रेस माकन के नेतृत्व में पूरी मेहनत कर रही है और निगम चुनाव एवं कुछ अन्य उप चुनावों में इसका नतीजा देखने को मिला था। उन्होंने कहा कि अजय माकन की पीठ में कुछ दिक्कत है और वह इसका उपचार करा रहे हैं। वह इसकी जांच के लिए विदेश गए हैं।

Latest India News