A
Hindi News भारत राष्ट्रीय दिल्ली में आज आ सकती है धूल भरी आंधी, गरज के साथ छीटें पड़ने की संभावना

दिल्ली में आज आ सकती है धूल भरी आंधी, गरज के साथ छीटें पड़ने की संभावना

मौसमविद ने राष्ट्रीय राजधानी में गरज के साथ छीटें पड़ने और धूल भरी आंधी आने का अनुमान व्यक्त किया है जिससे बुधवार को दिल्लीवासियों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

<p>Dust Storm</p>- India TV Hindi Dust Storm

नई दिल्ली: मौसमविद ने राष्ट्रीय राजधानी में गरज के साथ छीटें पड़ने और धूल भरी आंधी आने का अनुमान व्यक्त किया है जिससे बुधवार को दिल्लीवासियों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

बुधवार सुबह गर्मी का असर रहा और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता का स्तर 49 प्रतिशत दर्ज किया गया।

मौसमविद ने आंशिक रूप से बादल छाये रहने और दोपहर एवं शाम में धूल भरी आंधी/गरज के साथ छीटें पड़ने की संभावना व्यक्त की है। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे रह सकती है।

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को जबर्दस्त गर्मी थी और यहां का अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में अब तक का सर्वाधिक तापमान है।

Latest India News