A
Hindi News भारत राष्ट्रीय जम्मू-कश्मीर: 24 घंटे में आतंकवादियों ने 11 पुलिसकर्मियों के परिजनों का अपहरण किया,3 को छोड़ा

जम्मू-कश्मीर: 24 घंटे में आतंकवादियों ने 11 पुलिसकर्मियों के परिजनों का अपहरण किया,3 को छोड़ा

आतंकवादियों ने दक्षिण कश्मीर के विभिन्न इलाकों से पुलिसकर्मियों के परिजन को अगवा कर लिया। आतंकवादियों ने इस घटना को तब अंजाम दिया जब एनआईए ने वांछित आंतकवादी सैयद सलाहुद्दीन के दूसरे बेटे को गिरफ्तार किया है।

 जम्मू-कश्मीर- India TV Hindi  जम्मू-कश्मीर

श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर): आतंकवादियों ने दक्षिण कश्मीर के विभिन्न इलाकों से पुलिसकर्मियों के परिजन को अगवा कर लिया। आतंकवादियों ने इस घटना को तब अंजाम दिया जब एनआईए ने वांछित आंतकवादी सैयद सलाहुद्दीन के दूसरे बेटे को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है और कहा है कि वह अगवा करने संबंधी रिपोर्ट का पता लगा रही है। वहीं घटना की जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने बताया कि आंतकवादियों ने 11 लोगों को शोपियां, कुलगाम, अनंतनाग और अवंतिपोरा से अगवा किया है। इनमें से तीन को रिहा कर दिया गया है।

अगवा किए गए लोगों के परिजन जम्मू-कश्मीर पुलिस में काम करते हैं। इनमें पुलिस उपाधीक्षक का भाई भी शामिल है।  इसी घटना में गांदरबल जिले से अगवा किए गए पुलिसकर्मी के पारिजन को आंतकवादियों के बुरी तरह पिटाई करने के बाद छोड़ दिया है।

Latest India News