A
Hindi News भारत राष्ट्रीय शिमला: ऐतिहासिक रिज मैदान के अस्तित्व को खतरा, भारी बारिश से पड़ी बड़ी-बड़ी दरारें

शिमला: ऐतिहासिक रिज मैदान के अस्तित्व को खतरा, भारी बारिश से पड़ी बड़ी-बड़ी दरारें

शिमला की शान कहे जाने वाले रिज मैदान के लिए यह खतरे की घंटी है। फिलहाल, दरार वाली जगह बैरिकेटिंग कर दी गई है।

<p>shimla historical ridge maidan</p>- India TV Hindi shimla historical ridge maidan

शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई हैं। शिमला की शान कहे जाने वाले रिज मैदान के लिए यह खतरे की घंटी है। फिलहाल, दरार वाली जगह बैरिकेटिंग कर दी गई है।

बता दें कि बीते दिन हुई भारी बारिश ने शहर में जमकर तबाही मचाही है। नगर निगम मेयर कुसुम सदरेट ने कहा कि भारी बारिश से शहर में जगह-जगह भूस्खलन हुआ है और रिज मैदान पर भी काफी दरारें दिखाई दे रही हैं।

भारी बारिश की वजह से रिज मैदान पर करीब 3 से 4 इंच तक दरारें पड़ गई हैं और रिज का एक हिस्सा करीब एक फीट से ज्यादा बैठ गया है इससे कभी भी हादसा हो सकता है। कुछ लोगों का कहना है कि हर साल बारिश के बाद रिज मैदान का एक हिस्सा लगातार धंस रहा है।

इससे पहले, करीब 7 साल पहले भी 2011 में रिज का एक भाग लक्कड़ बाज़ार बस स्टैंड की तरफ धंस गया था और कई दुकानें चपेट में आ गई थी।

Latest India News