A
Hindi News भारत राष्ट्रीय राम मंदिर पर कानून, अध्यादेश नहीं लाया जा सकता क्योंकि यह मुद्दा उच्चतम न्यायालय में है: स्वामी प्रसाद मौर्य

राम मंदिर पर कानून, अध्यादेश नहीं लाया जा सकता क्योंकि यह मुद्दा उच्चतम न्यायालय में है: स्वामी प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने रविवार को कहा कि इस समय राम मंदिर पर कोई विधेयक संसद में नहीं लाया जा सकता है क्योंकि राम मंदिर-बाबरी मस्जिद का मुद्दा उच्चतम न्यायालय में है।

Swami Prasad Maurya- India TV Hindi Swami Prasad Maurya

ठाणे (महाराष्ट्र): उत्तर प्रदेश के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने रविवार को कहा कि इस समय राम मंदिर पर कोई विधेयक संसद में नहीं लाया जा सकता है क्योंकि राम मंदिर-बाबरी मस्जिद का मुद्दा उच्चतम न्यायालय में है। मौर्य ने कहा कि मंदिर का मुद्दा उच्चतम न्यायालय में है। वर्तमान स्थिति में संसद में कोई विधेयक पेश नहीं किया जा सकता है... जब तक उच्चतम न्यायालय का निर्णय नहीं आता है, इस विषय में संसद को कानून बनाने का अधिकार नहीं है।

मौर्य ने कहा कि अध्यादेश लाने का मुद्दा तभी उठ सकता है जब अदालत का फैसला पक्ष या विपक्ष में आए। बसपा के पूर्व नेता मौर्य अब भाजपा सरकार में हैं। आरएसएस मांग करती रही है कि नरेन्द्र मोदी सरकार अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए विधायी या अध्यादेश का रास्ता अपनाए।

उन्होंने कहा कि लोगों को धैर्य बनाए रखना चाहिए और उच्चतम न्यायालय का सम्मान करना चाहिए। मौर्य अखिल भारतीय माली महासंघ के राष्ट्रीय सम्मेलन के इतर बात कर रहे थे। कार्यक्रम में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री छगन भुजबल ने भी शिरकत की।

Latest India News