Hindi News भारत राष्ट्रीय महाराष्ट्र के नागपुर में कोर्ट के बाहर वकील की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या, आरोपी ने जहर खाकर की खुदकुशी

महाराष्ट्र के नागपुर में कोर्ट के बाहर वकील की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या, आरोपी ने जहर खाकर की खुदकुशी

महाराष्ट्र के नागपुर में शुक्रवार को डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को बाहर वकील की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। नागपुर जिला अदालत के बाहर दिनदहाड़े वकील सदानंद नारनौरे पर हमलावर ने कुल्हाड़ी से हमला किया इस वारदात में वकील सदानंद की मौत हो गई।

Maharashtra police- India TV Hindi Maharashtra police

नागपुर: महाराष्ट्र की नागपुर जिला अदालत के बाहर एक वकील ने वरिष्ठ वकील पर कथित रूप से हमला किया और बाद में जहर खाकर खुदकुशी कर ली। हमले में वरिष्ठ वकील गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि लोकेश भास्कर (34) ने शाम करीब साढ़े चार बजे अदालत के बाहर सदानंद नरनावरे (62) पर कुल्हाड़ी से कथित रूप से हमला किया और बाद में जहर खा लिया। 

सीताबुलदी पुलिस थाने के इंस्पेक्टर हेमंत खराबे ने कहा कि दोनों को मायो अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां भास्कर की मौत हो गयी जबकि नरनावरे का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि भास्कर ने नरनावरे पर हमला क्यों किया, इसका पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आगे की जांच जारी है। नरनावरे नागपुर विश्वविद्यालय में कानून के स्नातकोत्तर विभाग में बढ़ाते थे और सेवानिवृत्ति के बाद वह जिला अदालत में वकालत कर रहे हैं। 

Latest India News