Hindi News भारत राष्ट्रीय दिल्ली के एक होटल में शर्मनाक घटना, छात्रा की नहाते हुए वीडियो बनाने की कोशिश

दिल्ली के एक होटल में शर्मनाक घटना, छात्रा की नहाते हुए वीडियो बनाने की कोशिश

झारखंड से आईं छात्राओं का एक ग्रुप दिल्ली के एक होटल में ठहरा था जहां बाथरूम में एक लड़की का एसएमएस बनाने की कोशिश की गई।

तस्वीर का इस्तेमाल...- India TV Hindi Image Source : PTI तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीक के तौर पर किया गया है।

पश्चिमी दिल्ली के कीर्तिनगर थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में एक छात्रा का बाथरूम में नहाते समय एमएमएस बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित लड़की झारखंड की बताई जा रही है। दरअसल झारखंड से 141 छात्रों का एक ग्रुप स्टडी टूर पर दिल्ली आया था। इन लोगों ने कीर्तिनगर स्थित होटल जागीर पैलेस को ठहरने के लिए बुक किया था। इसी होटल में एक छात्रा जब नहाने के लिए बाथरुम गई तो उसे महसूस हुआ जैसे कोई ताक-झांक कर रहा है। लड़की फौरन शोर मचाती हुई बाथरूम से बाहर आ गई। उसकी आवाज सुनकर दूसरी छात्राएं भी अपने कमरे से निकल आईं। विवाद बढ़ता देख मौके पर पुलिस को बुलवाया गया पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए होटल में ठहरे एक युवक को बतौर आरोपी गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी की पहचान वी चेन्नई निवासी दीपक के रूप में हुई है। पुलिस ने उसका मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है पुलिस के अनुसार, लड़की जिस बाथरूम में थी, उसकी दीवर किसी दूसरे बाथरूम से मिली हुई है। दोनों बाथरूम के बीच में एक रोशनदान है। आरोपित इसी रोशनदान से लड़की का वीडियो बना रहा था। पुलिस का कहना है कि आरोपी के साथदो और लड़के थे। तीनों चेन्नई के रहने वाले हैं। हालांकि पुलिस इस मामले में कमरे में मौजूद दो अन्य लड़कों की भूमिका का पता नहीं लगा पाई है। हालांकि दोनों से पूछताछ की जा रही है। 

Latest India News