Hindi News भारत राष्ट्रीय मालेगांव ब्लास्ट मामले में ले. कर्नल पुरोहित और साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ आरोप तय

मालेगांव ब्लास्ट मामले में ले. कर्नल पुरोहित और साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ आरोप तय

राष्ट्रीय जांज एजेंसी (NIA) की विशेष अदालत ने वर्ष 2008 के मालेगांव बम ब्लास्ट मामले में लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित, साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर और अन्य के खिलाफ आरोप तय किए

Lt Col Purohit, six others charged with terror conspiracy by NIA court in 2008 Malegaon blasts case- India TV Hindi Lt Col Purohit, six others charged with terror conspiracy by NIA court in 2008 Malegaon blasts case

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांज एजेंसी (NIA) की विशेष अदालत ने वर्ष 2008 के मालेगांव बम ब्लास्ट मामले में लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित, साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर और अन्य के खिलाफ आरोप तय किए। इन सभी के खिलाफ आतंकी साजिश और हत्या के आरोप तय कि गए हैं। मामले पर अगली सुनवाई 2 नवंबर यानि शुक्रवार को होगी।

सोमवार को ही मुंबई उच्च न्यायालय ने पुरोहित और अन्य आरोपियों पर निचली अदालत द्वारा आरोप तय करने पर रोक लगाने से इंकार किया था। अप क्योंकि लेफ्टिनेंट कर्नल पुरोहित और साध्वी प्रज्ञा सहित 7 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय हो गए हैं तो इस मामले में आगे मुकद्दमा चलेगा।

Latest India News