A
Hindi News भारत राष्ट्रीय मोदी के शपथ ग्रहण समारोह से पहले तेज हुई राजनीतिक हलचल, जानें पल-पल का अपडेट

मोदी के शपथ ग्रहण समारोह से पहले तेज हुई राजनीतिक हलचल, जानें पल-पल का अपडेट

नरेंद्र मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने से एक रात पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसपर इंडिया टीवी नजर बनाए हुए है और आपको पल-पल की अपडेट दे रहा है, बने रहिए हमारे साथ-

Live updates on political activities- India TV Hindi Image Source : INDIA TV Live updates on political activities

नई दिल्ली: नरेंद्र मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने से एक रात पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सरकार बनाने वाले दल के नेताओं में मुलाकातों का दौर चल रहा है। कुछ नेताओं का कल शपथ लेने के लिए जानकारी दी जा रही है। ऐसे में मोदी के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पहले ही राजनीति गरमा गई है। इसपर इंडिया टीवी नजर बनाए हुए है और आपको पल-पल की अपडेट दे रहा है, बने रहिए हमारे साथ-

Latest India News

Live updates : Oath Ceremony Preparation

  • 9:35 PM (IST)

    अमित शाह से मिलने पहुंचे पीयूष गोयल 

  • 9:23 PM (IST)

    जेटली के घर से पीएम मोदी बाहर निकल गए हैं।

  • 9:15 PM (IST)

    अरुण जेटली और PM मोदी की मुलाकात खत्म।

  • 9:00 PM (IST)

    इससे पहले मोदी और राजनाथ सिंह ने भी मुलाकात की।

  • 8:55 PM (IST)

    अरुण जेटली से मिलने के लिए PM मोदी उनके घर पहुंच गए हैं। दोनों की मुलाकात शुरू हो गई है।

  • 8:38 PM (IST)

    धर्मेंद्र प्रधान को भी मंत्री पद की शपथ लेने के लिए फोन आया है।

  • 8:31 PM (IST)

    रवि शंकर प्रसाद और प्रकाश जावड़ेकर को कल शपथ लेने के लिए फोन पर कहा गया।

  • 8:29 PM (IST)

    रवि शंकर प्रसाद और प्रकाश जावड़ेकर का मंत्री बनना तय है।

  • 8:28 PM (IST)

    नरेंद्र सिंह तोमर और अर्जुनराम मेघवाल अमित शाह के घर पहुंचे।