A
Hindi News भारत राष्ट्रीय जानिए अंतरिक्ष से कैसा दिखता है महाकुंभ, इसरो ने जारी की 'कार्टोसेट-2' से ली गई तस्‍वीरें

जानिए अंतरिक्ष से कैसा दिखता है महाकुंभ, इसरो ने जारी की 'कार्टोसेट-2' से ली गई तस्‍वीरें

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने भी कुंभ की रोचक तस्वीरें जारी की हैं। इसरो के सेटेलाइट ने ये तस्वीरें अंतरिक्ष से ली हैं।

<p><span style="color: #626262; background-color:...- India TV Hindi Image Source : ISRO Kumbh 2019

कुंभनगरी प्रयागराज ने महाकुंभ की शुरुआत हो चुकी है। कुंभ मेले में हिस्‍सा लेकर पवित्र संगम में डुबकी लगाने के लिए दुनिया भर से लोग पहुंच रहे हैं। वहीं तमाम वेबसाइट और टीवी पर भी आप कुंभ मेले से जुड़ी तस्‍वीरें देख रहे होंगे। इसी बीच भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने भी कुंभ की रोचक तस्‍वीरें जारी की हैं। इसरो के सेटेलाइट ने ये तस्‍वीरें अंतरिक्ष से ली हैं। अंतरिक्ष से पवित्र नदी गंगा एवं यमुना का संगम स्‍पष्‍ट दिखाई दे रहा है। इसी के साथ ही संगम के निकट बसी टैंट सिटी और आम लोग भी साफ दिखाई दे रहे हैं। 

Image Source : ISROKumbh 2019

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने ये तस्‍वीरें अपनी वेबसा‍इट पर जारी की हैं।

Image Source : ISROKumbh 2019

इसरो के मुताबिक ये तस्‍वीरें भारतीय रिमोट सेंसिंग से‍टेलाइट 'कार्टोसेट-2' से ली गई हैं। कार्टोसेट-2 ने ये तस्‍वीरें 16 जनवरी 2019 को ली हैं।

Image Source : ISROKumbh 2019

बता दें कि कार्टोसैट-2 को 'आई इन द स्काई' यानी आसमानी आंख भी कहा जाता है।

Image Source : ISROKumbh 2019

इसरो ने पिछले साल 12 जनवरी को कोर्टोसेट 2 को अंतरिक्ष में भेजा था। इसरो ने इस 710 किलोग्राम भारी सेटेलाइट को पीएसएलवी सी 40 से पक्षेपित किया था। 

Image Source : ISROKumbh 2019

ये एक अर्थ इमेजिंग उपग्रह है जो धरती की तस्वीरें लेता है। इसका भारत के पूर्वी और पश्चिमी सीमा के इलाकों में दुश्मनों पर नज़र रखने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

Image Source : ISROKumbh 2019

Latest India News