A
Hindi News भारत राष्ट्रीय फर्जी डॉक्टर की करतूत: नवजात का गुप्तांग काटा, सही साबित करना चाहता था लिंग परीक्षण

फर्जी डॉक्टर की करतूत: नवजात का गुप्तांग काटा, सही साबित करना चाहता था लिंग परीक्षण

खुद को डॉक्टर बताने वाले एक फर्जी डॉक्टर ने महिला का अल्ट्रासाउंड कर उसके पति से कहा था कि महिला के गर्भ में लड़की है...

<p>representational image</p> <p> </p>- India TV Hindi representational image  

रांची: झारखंड के चतरा जिले में एक फर्जी डॉक्टर ने लिंग परीक्षण को सही साबित करने के लिए एक नवजात का गुप्तांग काट दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आठ माह की गर्भवती गुड्डी देवी को चतरा जिले के जय प्रकाश नगर में एक निजी नर्सिग होम में मंगलवार को भर्ती कराया गया था।

खुद को डॉक्टर बताने वाले एक फर्जी डॉक्टर ने महिला का अल्ट्रासाउंड कर उसके पति अनिल पंडा से कहा था कि महिला के गर्भ में लड़की है।

महिला ने मंगलवार रात एक लड़के को जन्म दिया। फर्जी डॉक्टर ने खुद को सही साबित करने के लिए नवजात का गुप्तांग काट दिया और कहा कि बच्ची का जन्म हुआ है। इसके बाद शिशु की मौत हो गई।

पूरे मामले को देख रही महिला की मां ने क्लीनिक में हंगामा कर दिया। कुमार ने मामले को निपटाने की कोशिश की। इसके बाद वह फरार हो गया। पुलिस ने बुधवार को घटनास्थल पर पहुंचकर नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा तथा आरोपी फर्जी डॉक्टर को पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया।

पुलिस ने बताया कि नर्सिंग होम अवैध रूप से चलाया जा रहा था। राज्य सरकार नर्सिंग होम बंद करने का आदेश पहले ही दे चुकी थी।

Latest India News