Hindi News भारत राष्ट्रीय भारतीय वायुसेना प्रमुख ने राफेल को बताया बेहतरीन, उपमहाद्वीप के लिए होगा गेमचेंजर

भारतीय वायुसेना प्रमुख ने राफेल को बताया बेहतरीन, उपमहाद्वीप के लिए होगा गेमचेंजर

राफेल सौदे को लेकर चल रहे विवाद के बीच भारतीय वायु सेना प्रमुख ने इस अत्‍याधुनिक लड़ाकू विमान को भारतीच उपमहाद्वीप के लिए गेमचेंजर बताया है।

<p>Rafale Aircraft </p>- India TV Hindi Rafale Aircraft 

नई दिल्‍ली। राफेल सौदे को लेकर चल रहे विवाद के बीच भारतीय वायु सेना प्रमुख ने इस अत्‍याधुनिक लड़ाकू विमान को भारतीच प्रायद्वीप के लिए गेमचेंजर बताया है। वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने बुधवार को कहा कि फ्रांस के साथ हुई यह डील एक ‘अच्‍छा सौदा’ है। भारतीय वायुसेना के बेड़े में इस विमान के शामिल होने से प्रायद्वीप में भारत की स्थिति मजबूत होगी।

मीडिया से बात करते हुए वायु सेना प्रमुख ने साफ करते हुए कहा कि ऑफसेट पार्टनर को खुद डसॉल्‍ट एविएशन ने चुना है, इसमें भारत सरकार या फिर भारतीय वायु सेना का कोई दखल नहीं है।वायु सेना प्रमुख ने कहा कि हमें एक अच्‍छा पैकेज मिला है। राफेल सौदे के जरिए हमें कई फायदे हासिल हुए हैं। 36 राफेल विमान खरीदने के लिए भारत और फ्रांस सरकार के बीच करार हुआ है। लेकिन विपक्षी दल कांग्रेस सरकार पर देश के प्रमुख उद्योगपति अनिल अंबानी की रिलायंस डिफेंस को फायदा पहुंचाने का आरोप लगा रहे हैं।

पिछले महीने फ्रांस के पूर्व राष्‍ट्रपति फ्रांकोइस होलांडे के बयान के बाद इस मामले ने और भी तूल पकड़ा है। होलांडे इस 58000 करोड़ रुपए के सौदे के वक्‍त फ्रांस के राष्‍ट्रपति थे। उन्‍होंने एक बयान में कहा था कि फ्रांस को इस बारे में कोई विकल्‍प नहीं दिया गया था। भारत सरकार ने खुद रिलांयस का नाम ऑफसेट पार्टनर के रूप में पेश किया था।

Latest India News