A
Hindi News भारत राष्ट्रीय Independence day 2018 LIVE: देश में कहां और कैसे मनाया जा रहा है आजादी का जश्न

Independence day 2018 LIVE: देश में कहां और कैसे मनाया जा रहा है आजादी का जश्न

देश आज 72वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन स्थल लालकिले और राजधानी के अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर सुरक्षा के इंतजामों के बीच दिल्ली को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को शुभाकनाएं दी।

Independence day 2018 LIVE: लाल किला पहुंचे पीएम मोदी, कर रहे हैं देश को संबोधित- India TV Hindi Independence day 2018 LIVE: लाल किला पहुंचे पीएम मोदी, कर रहे हैं देश को संबोधित

नई दिल्ली: देश आज 72वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन स्थल लालकिले और राजधानी के अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर सुरक्षा के इंतजामों के बीच दिल्ली को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को शुभाकनाएं दी। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं! जय हिंद!’’ पीएम मोदी आज ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं। दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली के सभी प्रवेश मार्गों पर पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती के बीच प्रत्येक वाहन पर नजर रखी जा रही थी। प्रधानमंत्री के संबोधन स्थल लालकिले और राजधानी के अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर सुरक्षा के इंतजामों के बीच दिल्ली को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है।

Latest India News

Live updates : Independence Day 2018 LIVE

  • 1:53 PM (IST)

    आंध्र प्रदेश के सीएम एन. चंद्रबाबू वायडू ने अमरावती में औरबिहार के सीएम नीतीश कुमार ने पटना में झंडा फहराया।

  • 1:26 PM (IST)

    पाकिस्तान में भारतीय हाई कमीश्नर अजय बिसारिया ने राष्ट्रध्वज फहराया।

  • 1:20 PM (IST)

    BSF ने जम्मू कश्मीर में स्कूली बच्चों के साथ मनाया 72वां स्वतंत्रता दिवस।

  • 1:06 PM (IST)

    तेलंगना के सीएम के चंध्रशेखर राव ने राष्ट्रध्वज फहराया।

  • 1:04 PM (IST)

    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अमर जवान ज्योति पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। चीनों सेनाओं के चीफ भी मौजूद।

  • 11:23 AM (IST)

    दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने छत्रसाल स्टेडियम में फहराया झंडा

  • 11:04 AM (IST)

    महाराष्ट्र के सीएम देवेंध्र फडणवीस ने मुंबई में झंडा फहराया

  • 11:04 AM (IST)

    तमिलनाडु के सीएम के पल्लानीस्वामी ने राष्ट्रध्वज फहराया।

  • 11:02 AM (IST)

    बीजेपी अध्य7 अमित शाह ने पार्टी हेडक्वार्टर में झंडा फहराया।

     

  • 11:00 AM (IST)

    भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर सेना ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मिठाईयों की अदला-बदली की।

  • 10:59 AM (IST)

    कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी  ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पार्टी हेडक्वार्टर में झंडा फहराया।

     

  • 10:57 AM (IST)

    पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडा फहराया

  • 10:56 AM (IST)

    भारतीय सेना और पाकिस्तानी सेना ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अटारी में मिठाईयों की अदला-बदली की

  • 9:03 AM (IST)

    पीएम मोदी ने दिया 82 मिनट का भाषण।

  • 9:03 AM (IST)

    भाषण के बाद बच्चों से मिले पीएम मोदी

  • 8:57 AM (IST)

    अपने मन में एक लक्ष्य लिए मंज़िल अपनी प्रत्यक्ष लिए हम तोड़ रहे हैं जंजीरें हम बदल रहे हैं तस्वीरें ये नवयुग है, नव भारत है खुद लिखेंगे अपनी तकदीरें

    हम निकल पड़े हैं प्रण करके अपना तन-मन अर्पण करके जिद है एक सूर्य उगाना है अम्बर से ऊँचा जाना है एक भारत नया बनाना है एक भारत नया बनाना है: PM

  • 8:56 AM (IST)

    हम तोड़ रहे हैं जंजीरें, बदल रहे हैं तस्वीरें- पीएम मोदी

  • 8:53 AM (IST)

    मैं व्यग्र हूं, अपने नागरिकों की Quality of Life को सुधारने के लिए मैं अधीर हूं, क्योंकि हमें ज्ञान-आधारित चौथी औद्योगिक क्रांति की अगुवाई करनी है मैं आतुर हूं, क्योंकि मैं चाहता हूं कि देश अपनी क्षमताओं और संसाधनों का पूरा लाभ उठाए: PM

  • 8:53 AM (IST)

    हर भारतीय इंटरनेट की दुनिया से जुड़ सके- Connectivity for All: PM

  • 8:52 AM (IST)

    हर भारतीय के घर में शौचालय हो- Sanitation for All हर भारतीय अपने मनचाहे क्षेत्र में कुशलता हासिल कर सके- Skill for All हर भारतीय को अच्छी औऱ सस्ती स्वास्थ्य सेवा सुलभ हो- Health for All हर भारतीय को बीमा का सुरक्षा कवच मिले- Insurance for All: PM

  • 8:52 AM (IST)

    मैं बेसब्र हूं, क्योंकि जो देश हमसे आगे निकल चुके हैं, हमें उनसे भी आगे जाना है मैं बेचैन हूं, हमारे बच्चों के विकास में बाधा बने कुपोषण से देश को मुक्त कराने के लिए मैं व्याकुल हूं, देश के हर गरीब तक समुचित Health cover पहुंचाने के लिए, ताकि वो बीमारी से लड़ सके: PM

  • 8:52 AM (IST)

    ये देश ना रुकेगा, ना झुकेगा, ना थकेगा- पीएम

  • 8:50 AM (IST)

    पावर फॉर ऑल, कूकिंग फॉर ऑल, स्किल फॉर, वॉटर फॉर ऑल, हेल्थ फॉर ऑल हमारा लक्ष्य- पीएम
     

  • 8:49 AM (IST)

    हम गले लगाकर कश्मीर का विकास चाहते हैं- पीएम

  • 8:48 AM (IST)

    जम्मू कश्मीर में लोकतांत्रिक इकाइयों को और मजबूत करने के लिए लंबे समय से टल रहे पंचायत और निकाय चुनाव भी जल्द कराये जाने की तैयारी चल रही है: PM

  • 8:48 AM (IST)

    जम्मू-कश्मीर में जल्द ही निकाय चुनाव होंगे- पीएम

  • 8:48 AM (IST)

    अटल जी ने कश्मीर में हमें नया रास्ता दिखाया- पीएम

  • 8:47 AM (IST)

    जम्मू-कश्मीर के लिए अटल जी का आह्वान था- इंसानियत, कश्मीरियत, जम्हूरियत। मैंने भी कहा है, जम्मू- कश्मीर की हर समस्या का समाधान गले लगाकर ही किया जा सकता है। हमारी सरकार जम्मू-कश्मीर के सभी क्षेत्रों और सभी वर्गों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है: PM

  • 8:47 AM (IST)

    कश्मीर में सामुहिक विकास के साथ काम करेंगे- पीएम

  • 8:46 AM (IST)

    त्रिपुरा- मेघालय से आर्मड फोर्सेस एक्ट हटाया, अरूणाचल के भी कई जिलों से आर्मड फोर्सेस एक्ट को हटाया- पीएम

  • 8:44 AM (IST)

    कुछ लोग तीन तलाक बिल को  पास नहीं होने दे रहे हैं- पीएम

  • 8:43 AM (IST)

    तीन तलाक की कुरीतियों से मुस्लिम महिलाओं को मुक्ति दिलाएंगे- पीएम

  • 8:42 AM (IST)

    महिलाओं के सम्मान के लिए हर कदम उठाएंगे- पीएम

  • 8:41 AM (IST)

    देश के कानून से समझौता नहीं हो सकता- पीएम

  • 8:41 AM (IST)

    कटनी में फांसी की सजा से अपराधियों में भय- पीएम मोदी
     

  • 8:40 AM (IST)

    महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार सख्त- पीएम

  • 8:39 AM (IST)

    भारतीय सेना में शॉर्ट सर्विस कमिशन के माध्यम से महिला अधिकारियों को पारदर्शी चयन प्रक्रिया द्वारा पुरूषों के समान बराबरी- पीएम

  • 8:37 AM (IST)

    पहले पावर ब्रोकर सरकारी नीतियों में दखल देते थे आज वह गायब हो गए हैं- पीएम

  • 8:36 AM (IST)

    देश में 4 करोड़ से बढ़कर करीब 7 करोड़ टैक्सपेयर हुए- पीएम

  • 8:35 AM (IST)

    आज देश ईमानदारी का उत्सव मना रहा है : PM

  • 8:35 AM (IST)

    अगर योजनाओं से किसी को पुण्य मिलता है तो सरकार को नहीं बल्कि ईमानदार करदाताओं को मिलता है : PM

  • 8:35 AM (IST)

    GST के बाद से इनडायरेक्ट टैक्स पेयर बढ़े- पीएम

  • 8:33 AM (IST)

    1 ईमानदार करदाता के पैसों से 3 गरीबों का पेट भरता है- पीएम

  • 8:33 AM (IST)

    6 करोड़ लोग ऐसे थे, जो पैदा ही नहीं हुए और उनके नाम पर सरकारी योजनाओं का लाभ जा रहा था : PM

  • 8:32 AM (IST)

    करदाताओं के कर से देश चलता है- पीएम

  • 8:31 AM (IST)

    फर्जी नामों से सरकार का खजाना लूटा जाता था- पीएम

  • 8:29 AM (IST)

    गरीब के हक के पैसे लूटने नहीं देंगे- पीएम

  • 8:27 AM (IST)

    गरीबों को सशक्त बनाना सरकार का लक्ष्य- पीएम

  • 8:27 AM (IST)

    2 साल में 5 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए- पीएम

  • 8:26 AM (IST)

    25 सितंबर को, पंडित दीन दयाल की जयंती पर, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना शुरू कर दिया जाएगा : PM

  • 8:26 AM (IST)

    आयुष्मान योजना का 10 करोड़ लोगों  को लाभ- पीएम

  • 8:25 AM (IST)

    हर परिवार को सालाना 5 लाख का हेल्थ बीमा- पीएम

  • 8:24 AM (IST)

    भारत सरकार ने जन आरोग्य अभियान शुरू किया, 25 सितंबर 2018 से होगा शुरू- पीएम मोदी

  • 8:23 AM (IST)

    पहले लोग बीमार होने पर घबरा जाते थे, लेकिन अब गंभीर बीमारियों पर घबराएंगे नहीं- पीएम

  • 8:21 AM (IST)

    स्वच्छता की बात की गई तो मजाक उड़ाया गया था, WHO कह रहा है भारत स्वच्छ हुआ, 3 लाख बच्चे मरने से बचे- पीएम

  • 8:18 AM (IST)

    खादी की बिक्री दोगुनी हुई- पीएम

  • 8:17 AM (IST)

    बीज से लेकर बाजार तक वैल्यू एडिशन होगा- पीएम मोदी

  • 8:16 AM (IST)

    आज हमारा पूरा ध्यान कृषि क्षेत्र में बदलाव लाने का, आधुनिकता लाने का है: PM

  • 8:15 AM (IST)

    आज मेरा सौभाग्य है कि इस पावन अवसर पर मुझे देश को एक और खुशखबरी देने का अवसर मिला है। साल 2022, यानि आजादी के 75वें वर्ष में और संभव हुआ तो उससे पहले ही, भारत अंतरिक्ष में तिरंगा लेकर जा रहा है: PM

  • 8:15 AM (IST)

    हम मक्खन पर नहीं पत्थर पर लकीर खींचने वाले हैं- पीएम

  • 8:14 AM (IST)

    अपनी ताकत से  अंतरिक्ष में जाएगा भारत का बेटा- पीएम

  • 8:13 AM (IST)

    हाथ में तिरंगा लेकर स्पेस में जाएगा भारत का कोई संतान- पीएम

  • 8:12 AM (IST)

    2022 तक भारत का कोई संतान अंतरिक्ष में जाएगा- पीएम

  • 8:12 AM (IST)

    13 करोड़ मुद्रा लोन, उसमें भी 4 करोड़ लोगों ने पहली बार लोन लिया है, ये अपने आप में बदले हुए हिन्दुस्तान की गवाही देता है: PM

  • 8:11 AM (IST)

    वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में 100 से ज्यादा सैटेलाइट भेजे- पीएम

  • 8:10 AM (IST)

    13 करोड़ लोगों को मुद्रा लोन दिया गया- पीएम

  • 8:10 AM (IST)

    आज सभी गांवों में डिजिटल इंडिया की धमक- पीएम मोदी

  • 8:09 AM (IST)

    एक समय था जब नॉर्थ ईस्ट को लगता था कि दिल्ली बहुत दूर है, आज हमने दिल्ली को नॉर्थ ईस्ट के दरवाजे पर लाकर खड़ा कर दिया है : PM

  • 8:07 AM (IST)

    नॉर्थ-ईस्ट आजकल उन खबरों को लेकर आ रहा है जो देश को प्रेरणा दे रहा है: PM

  • 8:07 AM (IST)

    भारत के स्वागत के लिए विश्व बेताब- पीएम मोदी

  • 8:07 AM (IST)

    अब रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म की सरकार है- पीएम

  • 8:06 AM (IST)

    लक्ष्य बड़े नहीं होते तो विकास अवरुद्ध होता है- पीएम मोदी

  • 8:05 AM (IST)

    भारत में नए एम्स और IIT बनाए जा रहे हैं- पीएम मोदी

  • 8:05 AM (IST)

    भारत पहले सोया हुआ हाथी था अब जग चुका है- पीएम
     

  • 8:04 AM (IST)

    2014 से पहले दुनिया की गणमान्य संस्थाएं और अर्थशास्त्री कभी हमारे देश के लिए क्या कहा करते थे, वो भी एक जमाना था कि हिंदुस्तानी की इकॉनोमी बड़ी रिस्क से भरी है वही लोग आज हमारे रिफॉर्म की तारीफ कर रहे हैं: PM

  • 8:03 AM (IST)

    जब हौसले बुलंद होते हैं, देश के लिए कुछ करने का इरादा होता है तो बेनामी संपत्ति का कानून भी लागू होता है: PM

  • 8:03 AM (IST)

    हम बड़े फैसले करने का साहस रखते हैं0 पीएम

  • 8:02 AM (IST)

    वन रैंक-वन पेंशन का वादा हमने पूरा किया- पीएम मोदी

  • 8:02 AM (IST)

    पहले रेड टेप की बात हो थी लेकिन अब रेड कार्पेट की बात होती है- पीएम मोदी

  • 8:00 AM (IST)

    दोगुनी रफ्तार से हाईवे का निर्माण हो रहा है- पीएम

  • 7:59 AM (IST)

    जीएसटी से देश आगे बढ़ा है- पीएम

  • 7:58 AM (IST)

    देश में सबसे ज्यादा हवाई जहाज खरीदे जा रहे हैं- पीएम मोदी

  • 7:57 AM (IST)

    देश में स्टार्टअप की बाढ़ आ गई है- पीएम

  • 7:56 AM (IST)

    देश की अपेक्षाएं और आवश्यकताएं बहुत हैं, उसे पूरा करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार को निरंतर प्रयास करना है : PM

  • 7:56 AM (IST)

    सिंचाई के 99 बंद प्रोजेक्टों को शुरू किया गया- पीएम मोदी

  • 7:55 AM (IST)

    जिस रफ्तार से 2013 में गैस कनेक्शन दिया जा रहा था, अगर वही पुरानी रफ्तार होती तो देश के हर घर में सालों तक भी गैस कनेक्शन नहीं पहुंच पाता: PM

  • 7:55 AM (IST)

    जिस रफ्तार से 2013 में गांवों तक ऑप्टिकल फाइबर पहुंचाने का काम चल रहा था, उस रफ्तार से देश के हर गांव को ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ने में कई पीढ़ियां गुजर जातीं: PM

  • 7:55 AM (IST)

    तंत्र नहीं बदला सरकार के फैसले से लक्ष्य मिला- पीएम मोदी

  • 7:53 AM (IST)

    गांव में बिजली पहुंचाने में 2 दशक लग जाते- पीएम

  • 7:52 AM (IST)

    2013 की रफ्तार रहती तो 20 साल में बिजली आती- पीएम

  • 7:50 AM (IST)

    भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में छठें स्थान पर- पीएम

  • 7:49 AM (IST)

    2014 से अब तक मैं अनुभव कर रहा हूं कि सवा सौ करोड़ देशवासी सिर्फ सरकार बनाकर रुके नहीं। वो देश बनाने में जुटे हैं: PM

  • 7:49 AM (IST)

    गरीबों को न्याय मिले, हर किसी को उसकी इच्छा और आकांक्षाओं के हिसाब से आगे बढ़ने का अवसर मिले: PM

  • 7:49 AM (IST)

    सवा सौ करोड़ भारतीयों की टीम इंडिया है- पीएम मदी

  • 7:48 AM (IST)

    दुनिया में जिसकी दमक हो ऐसा देश बनाना चाहता हूं- पीएम
     

  • 7:47 AM (IST)

    आप सभी को स्वतंत्रता के इस महान पर्व पर मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं। देश इस समय नवनिर्माण के आत्मविश्वास से सराबोर है। जब आज की सुबह हर्ष-उल्लास, श्रद्धा और संकल्प की नई रोशनी लेकर आई है: PM

  • 7:46 AM (IST)

    संविधान और तिरंगे से न्याय की प्रेरणा- पीएम

  • 7:44 AM (IST)

    अगले वर्ष बैसाखी पर जलियांवाला बाग़ नरसंहार के 100 वर्ष होने जा रहे हैं। मैं इस नरसंहार में शहीद हुए हर देशवासी को याद करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि देता हूं: PM

  • 7:43 AM (IST)

    ये आजादी ऐसे ही नहीं मिली अनेक महापुरूषों ने अपनी जवानी जेल में काटकर देश को आजाद करवाया- पीएम मोदी

  • 7:41 AM (IST)

    बाढ़ से परेशान राज्यों के लिए देश उनके साथ खड़ा है- पीएम मोदी

  • 7:41 AM (IST)

    पुलिस बल के जवान दिन-रात देश की सेवा में लगे रहते है उनकी पराक्रम के लिए आज लाल किले की प्रचारी से सतत नमन- पीएम मोदी

  • 7:40 AM (IST)

    परिश्रम की प्रकाष्ठा से देश आगे बढ़ रहा है- पीएम मोदी

  • 7:39 AM (IST)

    संसद का सत्र सामाजिक न्याय को समर्पित था- पीएम मोदी

  • 7:38 AM (IST)

    देश की बेटियों ने सात समंदर पार किया- पीएम मोदी

  • 7:37 AM (IST)

    आदिवासी बच्चों ने एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया- पीएम मोदी

  • 7:36 AM (IST)

    देश आज आत्मविश्वास से भरा हुआ है- पीएम मोदी

  • 7:36 AM (IST)

    देश नई ऊचांईयों को पार कर रहा है- पीएम मोदी

  • 7:35 AM (IST)

    पीएम मोदी ने देशवासियों को आजादी के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी

  • 7:31 AM (IST)

    पीएम मोदी ने लाल किले पर तिरंगा फहराया।

  • 7:24 AM (IST)

    5वीं बार आज लाल किले से तिरंगा फहराएंगे पीएम मोदी।

  • 7:22 AM (IST)

    प्रधानमंत्री मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

  • 7:20 AM (IST)

    रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने पीएम मोदी का स्वागत किया।

  • 7:19 AM (IST)

    थोड़ी देर में तिरंगा फहराएंगे पीएम मोदीय़

  • 7:17 AM (IST)

    लाल किले तक पहुंचा प्रधानमंत्री मोदी का काफिला।

  • 7:16 AM (IST)
     लाल किले में पूर्व प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह और एचडी देवेगौड़ा, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी। 
  • 7:15 AM (IST)

    पीएम मोदी ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

  • 7:13 AM (IST)

    7.30 बजे लाल किले पर झंड़ा फहराएंगे पीएम मोदी।

  • 7:12 AM (IST)

    गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सुरक्षाबलों को मिठाई खिलाई।

  • 7:12 AM (IST)

    गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फहराया झंड़ा।

  • 7:11 AM (IST)

    पिछले साल, प्रधानमंत्री जब स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र को संबोधित कर रहे थे तो एक काली पतंग मंच के सामने आकर गिरी थी। पतंग से किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था और प्रधानमंत्री ने इससे प्रभावित हुए बिना अपना संबोधन जारी रखा था।

  • 7:11 AM (IST)

    सुरक्षा कारणों से लालकिले, जामा मस्जिद, दिल्ली गेट और आईटीओ जैसे मेट्रो स्टेशनों पर समारोह के दौरान सीमित प्रवेश और सीमित निकास होगा। बयान में कहा गया कि सुरक्षा कारणों से कल अपराह्न दो बजे तक मेट्रो स्टेशनों पर पार्किंग सेवा उपलब्ध नहीं होगी।

  • 7:11 AM (IST)

    प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास से लालकिले तक उनके काफिले वाले मार्ग पर सैकड़ों सीसीटीवी के जरिए नजर रखी जाएगी।

  • 7:11 AM (IST)

    लाल किले पर सुरक्षा घेराबंदी की आतंरिक परिधि में एनएसजी के अचूक निशानेबाजों और कमांडो की टीम तैनात की गई है।

  • 7:10 AM (IST)

    लालकिले की तरफ जाने वाली सड़कों पर 500 से अधिक तथा लालकिले के अंदर 200 से अधिक कैमरे लगाए गए हैं।

  • 7:10 AM (IST)

    लालकिले के आसपास पतंग पकड़ने वालों की तैनाती की गई है और पूर्वाह्न 11 बजे तक क्षेत्र में पतंगबाजी पर रोक लगा दी गई है।

  • 7:10 AM (IST)

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की दूरदर्शन की कवरेज की शुरुआत एक देशभक्ति गाने से होगी जिसे गायक शंकर महादेवन ने गाया है और पहली बार लाल किले की प्राचीर से एंकर (प्रस्तोता) समारोह की प्रस्तुति करेंगे।

  • 7:09 AM (IST)

    स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दिया जाने वाला भाषण गूगल के होमपेज (मुख्य पृष्ठ) पर उपलब्ध होगा।