Hindi News भारत राष्ट्रीय मुंबई: चेंबूर में भारत पेट्रोलियम के प्लांट में लगी भीषण आग, 21 लोग घायल

मुंबई: चेंबूर में भारत पेट्रोलियम के प्लांट में लगी भीषण आग, 21 लोग घायल

अभी तक आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है। जिस तरह की तस्वीरें सामने आई, उससे लग रहा है कि आग काफी भयानक थी।

<p>Smoke is seen after a fire broke out at a refinery of...- India TV Hindi Smoke is seen after a fire broke out at a refinery of Bharat Petroleum after explosions in Chembur area of Mumbai

मुंबई: मुंबई के चेंबूर में बुधवार को दोपहर करीब 3 बजे भारत पेट्रोलियम (BPCL) की एक रिफाइनरी में विस्फोट होने के बाद भीषण आग लग गई। आग लगने से 21 लोग घायल हुए हैं जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि चेंबूर इलाके की मेहुल सड़क पर स्थित संयंत्र में आज दोपहर करीब 3 बजे आग लगी। उन्होंने बताया कि अब तक 21 लोगों के घायल होने की खबर है। वहीं एक ही हालत नाजुक बताई जा रही है।

बता दें कि अभी तक आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है। जिस तरह की तस्वीरें सामने आई, उससे लग रहा है कि आग काफी भयानक थी। चारों ओर बस धुआं ही धुआं नजर आ रहा था।

Latest India News