A
Hindi News भारत राष्ट्रीय दिल्ली में 2014 के बाद दिसंबर में आज सबसे ठंडा दिन, न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

दिल्ली में 2014 के बाद दिसंबर में आज सबसे ठंडा दिन, न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बृहस्पतिवार को भी शीतलहर जारी रही और न्यूनतम तापमान गिरकर 3.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिसके चलते आज का दिन 2014 के बाद दिसंबर का सबसे ठंडा दिन बन गया।

<p>People gather around a makeshift bonfire to warm...- India TV Hindi People gather around a makeshift bonfire to warm themselves on a cold in New Delhi

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बृहस्पतिवार को भी शीतलहर जारी रही और न्यूनतम तापमान गिरकर 3.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिसके चलते आज का दिन 2014 के बाद दिसंबर का सबसे ठंडा दिन बन गया, जब शहर का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया, ‘‘आज न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य से चार डिग्री कम है। अधिकतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है।’’ बुधवार को न्यूनतम तामपान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा था।

दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से ठंड बहुत बढ़ गई है। 23 दिसंबर को, न्यूनतम तामपान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिल्ली में 28 दिसंबर के बाद तापमान और गिरकर तीन डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

बृहस्पतिवार को आर्द्रता का स्तर 45 से 100 प्रतिशत के बीच रहा। मौसम विभाग ने शुक्रवार की सुबह घना कोहरा छाये रहने का पूवार्नुमान जताया है।

Latest India News