A
Hindi News भारत राष्ट्रीय दिल्ली के पहाड़गंज में एक प्लास्टिक गोदाम में लगी आग

दिल्ली के पहाड़गंज में एक प्लास्टिक गोदाम में लगी आग

प्लास्टिक के गोदाम में आग लगने की वजह से पूरे इलाके में धुआं फैल चुका था और तंग इलाका होने की वजह से लोगों के घरों में भी धुंआ भर गया। प्लास्टिक के गोदाम में आग लगने का फिलहाल पता नहीं चला है लेकिन आग के पीछे शॉट सर्किट को वजह माना जा रहा है।

दिल्ली के पहाड़गंज में एक प्लास्टिक गोदाम में लगी आग- India TV Hindi दिल्ली के पहाड़गंज में एक प्लास्टिक गोदाम में लगी आग

नई दिल्ली: दिल्ली के पहाड़गंज में आज सुबह करीब छह बजे एक प्लास्टिक के गोदाम में आग लग गई। आग चार मंजिला इमारत के तीसरे माले पर लगी थी। आग की वजह से पूरे इलाके में अफरा तफरी का माहौल हो गया। जानकारी के मुताबिक जिस वक्त आग लगी उस समय तीसरी मंजिल पर एक लड़की मौजूद थी जिसे पुलिस के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।

प्लास्टिक के गोदाम में आग लगने की वजह से पूरे इलाके में धुआं फैल चुका था और तंग इलाका होने की वजह से लोगों के घरों में भी धुंआ भर गया। प्लास्टिक के गोदाम में आग लगने का फिलहाल पता नहीं चला है लेकिन आग के पीछे शॉट सर्किट को वजह माना जा रहा है।

Latest India News