A
Hindi News भारत राष्ट्रीय कर्नाटक उपचुनाव: राज्‍य में लोकसभा और विधानसभा के लिए BJP ने जारी की लिस्‍ट

कर्नाटक उपचुनाव: राज्‍य में लोकसभा और विधानसभा के लिए BJP ने जारी की लिस्‍ट

कर्नाटक में चल रही राजनीतिक हलचल के बीच भारतीय जनता पार्टी ने राज्‍य में होने वाले उपचुनावों के लिए उम्‍मीदवारों की सूची जारी कर दी है।

<p>Karnataka Election (File Photo) </p>- India TV Hindi Karnataka Election (File Photo) 

कर्नाटक में चल रही राजनीतिक हलचल के बीच भारतीय जनता पार्टी ने राज्‍य में होने वाले उपचुनावों के लिए उम्‍मीदवारों की सूची जारी कर दी है। राज्‍य में 3 नवंबर को 3 लोकसभा की सीटों और 2 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं। यहां बेल्‍लारी, शिमोगा और माण्‍ड्या में लोकसभा के लिए और जमखंडी तथा रामनगरम में विधानसभा की सीटों पर पर चुनाव होना है। सत्‍तारूढ़ जेडीएस और कांग्रेस ने कल ही अपने प्रत्‍याशियों की लिस्‍ट जारी की है।

भारतीय जनता पार्टी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया है कि लोकसभा सीट बेल्‍लारी की अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित सीट पर जे शांता को खड़ा किया गया है। वहीं शिमोगा सीट पर बीवाई राघवेंद्र को खड़ा किया गया है। माण्‍ड्या सीट पर सिद्धारामेगौड़ा भाजपा की ओर से लोक सभा प्रत्‍याशी होंगे।

वहीं जमखंडी विधानसभा सीट पर श्रीकांत कुलकर्णी को पार्टी की ओर से प्रत्‍याशी चुना गया है। वहीं एल चंद्रशेखर रामनगरम से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्‍याशी होंगे।

Latest India News