Hindi News भारत राष्ट्रीय आज पंचतत्व में विलीन हो जाएंगे वाजपेयी जी, नम आंखों से देश कह रहा है अलविदा

आज पंचतत्व में विलीन हो जाएंगे वाजपेयी जी, नम आंखों से देश कह रहा है अलविदा

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) का 93 साल की उम्र में निधन हो गया है। वे 11 जून से एम्स में भर्ती थे। कल देर शाम तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन- India TV Hindi पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन

नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 93 साल की उम्र में निधन हो गया है। वे 11 जून से एम्स में भर्ती थे। शाम 5 बजकर 5 मिनट पर एम्स में उन्होंने अंतिम सांस ली। कल देर शाम तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद देशभर में 7 दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया गया है। उधर यूपी, बिहार, पंजाब, उत्तराखंड, दिल्ली सरकार ने कल राजकीय अवकाश का ऐलान किया है। इन राज्यों में शुक्रवार को सरकारी दफ्तर और स्कूल बंद रहेंगे। अटल जी के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन लोग सुबह साढ़े सात बजे से साढ़े आठ बजे तक केएम मार्ग पर रखा जाएगा। 9 बजे उनका पार्थिव शरीर बीजेपी मुख्यालय ले जाया जाएगा। 1 बजे उनकी अंतिम यात्रा निकलेगी और शाम 4 बजे स्मृति स्थल पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इससे पहले एम्स में उनका हालचाल जानने के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्रियों से लेकर कई नेता पहुंचे। एम्स के बाहर समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा। अटल जी का पार्थिव शरीर एम्स से  के एम मार्ग स्थित आधिकारिक निवास पर लाया गया है।

Latest India News

Live updates : Atal Bihari Vajpayee Health Latest Updates

  • 6:48 AM (IST)

    अटल जी की अंतिम यात्रा
    6 कृष्ण मेनन मार्ग - अकबर रोड - इंडिया गेट - दीनदयाल उपाध्याय मार्ग - पंडित दीनदयाल उपाध्याय मार्ग
    पंडित दीनदयाल उपाध्याय मार्ग - बहादुर शाह ज़फर मार्ग - दिल्ली गेट - नेताजी सुभाष मार्ग - निषाद राज मार्ग - शांति वन चौक - राजघाट - - राष्ट्रीय स्मृति स्थल

  • 6:44 AM (IST)

    आज क्या होगा?
    सुबह 8:30 तक - 6 कृष्ण मेनन मार्ग पर अटल जी के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन
    सुबह 9.00 बजे - अटल जी के पार्थिव शरीर को बीजेपी मुख्यालय लाया जाएगा
    दोपहर 1.00 तक - बीजेपी मुख्यालय में अटल जी के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन
    दोपहर 1.00 बजे - बीजेपी मुख्यालय से अटल जी की अंतिम यात्रा की शुरुआत
    शाम 4.00 बजे - राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर अटल जी का अंतिम संस्कार होगा

  • 10:22 PM (IST)

    इमरान खान ने अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर जताया शोक, कहा- 'अटल बिहारी वाजपेयी इस उपमहाद्वीप की बड़ी राजनीतिक हस्ती थे। भारत-पाकिस्तान के बीच रिश्ते बेहतर करने के उनके प्रयास हमेशा याद रखे जाएंगे'

  • 10:18 PM (IST)

    सोनिया गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक जताया

  • 9:48 PM (IST)

    भारत ने अपना अनमोल रत्न खो दिया: पीएम मोदी

  • 9:37 PM (IST)

    पाकिस्तान सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक जताया और कहा कि भारत-पाक संबंधों की सुधार की दिशा में उनका अहम योगदान रहा

     

  • 9:34 PM (IST)

    मध्यप्रदेश सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर उनके सम्मान में सात दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। स्कूल सहित मध्यप्रदेश सरकार के सभी विभाग कल बंद रहेंगे। 

  • 9:05 PM (IST)

    पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का पार्थिव शरीर 6 कृष्ण मेनन मार्ग स्थित उनके घर पहुंचा

  • 8:42 PM (IST)

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह अटल बिहारी वाजपेयी के घर पहुंचे

  • 8:25 PM (IST)

    आज रात साढ़े 9 बजे से लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे। सुबह साढ़े सात से साढ़े आठ बजे तक के.एम मार्ग स्थित घऱ पर लोग अंतिम दर्शन कर पाएंगे, सुबह 9 बजे बीजेपी मुख्यालय में अंतिम दर्शन के लिए ले जाया जाएगा। शाम 4 बजे स्मृति स्थल पर उनका अंतिम संस्कार होगा-अमित शाह

  • 8:20 PM (IST)

    भारतीय राजनीति के आकाश ध्रुवतारा नहीं रहा, अटल जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे, देश ने अजातशत्रु राजनेता को खोया, साहित्य ने एक मूर्धन्य कवि को खोया, करोड़ों युवाओं ने अपनी प्रेरणा को खोया है...उनके निधन से जो रिक्तता पैदा हुई है उसे भरना असंभव है-अमित शाह 

  • 8:15 PM (IST)

    झारखंड में सात दिनों का राजकीय शोक, सरकार ने कल राजकीय अवकाश का ऐलान किया, सभी सरकारी दफ्तर और स्कूल बंद रहेंगे

  • 8:11 PM (IST)

    यूपी और उत्तराखंड सरकार ने कल राजकीय अवकाश का ऐलान किया, सभी सरकारी दफ्तर और स्कूल बंद रहेंगे

  • 8:06 PM (IST)

    लालकृष्ण आडवाणी भी 6 कृष्णा मेनन मार्ग स्थित अटल जी के घर पहुंचे

  • 8:05 PM (IST)

    उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू 6 कृष्णा मेनन मार्ग स्थित अटल जी के घर पहुंचे

  • 7:56 PM (IST)

    पूर्व राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर जताया शोक

  • 7:54 PM (IST)

    लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें राजनीति के क्षितिज का चमकता हुआ सितारा बताया

  • 7:49 PM (IST)

    पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर जताया शोक

  • 7:48 PM (IST)

    बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के निधन पर जताया शोक

  • 7:45 PM (IST)

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर बिहार में सात दिनों का राजकीय शोक। बिहार सरकार ने कल अवकाश का ऐलान किया। 

     

  • 7:18 PM (IST)

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर केंद्र सरकार ने 7 दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया, दिल्ली सरकार ने कल राजकीय अवकाश का ऐलान किया। सभी दफ्तर और स्कूलों कल बंद रहेंगे

  • 7:03 PM (IST)

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर रतन टाटा ने जताया शोक

  • 7:02 PM (IST)

    अटल जी केवल राजनीतिज्ञ नहीं थे, वे एक कवि भी थे। उनको भूलना कठिन है। वे किसी एक पार्टी के नहीं थे। वे सभी पार्टियों को साथ लेकर चले- मनोहर जोशी

  • 7:01 PM (IST)

    अटल जी केवल राजनीतिज्ञ नहीं थे, वे एक कवि भी थे। उनको भूलना कठिन है। वे किसी एक पार्टी के नहीं थे। वे सभी पार्टियों को साथ लेकर चले- मनोहर जोशी

  • 6:57 PM (IST)

    अटल बिहारी वाजपेयी जी का व्यक्तित्व बेहद जुदा रहा है। उनके निधन से हमलोग काफी मर्माहत हैं। वे नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। जिससे भी मिलते थे उसे अपना बना लेने की क्षमता उनमें थी-तेजस्वी यादव

  • 6:53 PM (IST)

    अटल बिहारी वाजपेयी अजातशत्रु थे। उनके निधन से बड़ा सदमा पहुंचा है। देश के हर नागरिक को साथ लेकर चलने की उनकी खूबी थी। जवाहर लाल नेहरू जी ने भी उनका भाषण सुनने के बाद कहा था कि एक दिन यह आदमी इस देश का प्रधानमंत्री बनेगा-मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस नेता

  • 6:49 PM (IST)

    उप-राष्ट्रपति वेंकैय्या नायडू ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर जताया शोक

  • 6:44 PM (IST)

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का कल शाम 5 बजे राजघाट के पीछे स्मृति स्थल पर होगा अंतिम संस्कार

  • 6:40 PM (IST)

    पिछले 30 साल में देश में सबसे सशक्त लीडर अगर कोई हुआ तो वो अटल बिहारी वाजपेयी थे। वे सभी को मिलाकर और साथ लेकर चलते थे। विपक्ष में रहते हुए भी सरकार के अच्छे कार्यों की तारीफ जरूर करते थे-गुलाम नबी आजाद

  • 6:35 PM (IST)

    पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर जताया शोक

  • 6:30 PM (IST)

    केंद्रीय कैबिनेट की बैठक थोड़ी देर में शुरू होगी

  • 6:29 PM (IST)

    पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर जताया शोक

  • 6:28 PM (IST)

    कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर जताया शोक, अटल बिहारी वाजपेयी को भारतीय राजनीति का अजातशत्रु बताया

  • 6:26 PM (IST)

    केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक जताया

  • 6:17 PM (IST)

    अटल बिहारी वाजपेयी का पार्थिव शरीर एंबुलेंस से उनके घर ले जाया जा रहा है

  • 6:15 PM (IST)

    भारतीय राजनीति की उदात्त परंपरा के प्रतिनिधि थे जिसका अंत हो गया-जनार्दन द्विवेदी, कांग्रेस नेता

  • 6:14 PM (IST)

    भारत के मुकट मणि, अजातशत्रु राजनेता, सभी सीमाओं से परे थे, पूरा देश उन्हें प्यार करता था, उनके जाने से राजनीति के युग का अंत हुआ है-शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश

  • 6:11 PM (IST)

    कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जताया शोक- 'आज भारत ने अपने महान सपूत को खो दिया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी लाखों लोगों के चहेते थे। हमें उनकी कमी खलेगी।' 

  • 6:02 PM (IST)

  • 5:46 PM (IST)

    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर जताया शोक

  • 5:44 PM (IST)

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा-'मैं नि:शब्द हूं, शून्य में हूं, लेकिन भावनाओं का ज्वार उमड़ रहा है। हम सभी के श्रद्धेय अटल जी हमारे बीच नहीं रहे। अपने जीवन का प्रत्येक पल उन्होंने राष्ट्र को समर्पित कर दिया था। उनका जाना, एक युग का अंत है।'

  • 5:42 PM (IST)

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन, शाम 5 बजकर 5 मिनट पर ली अंतिम सांस

  • 5:33 PM (IST)

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह एम्स पहुंचे, बीएसपी सुप्रीमो मायावती भी एम्स पहुंचीं

  • 5:25 PM (IST)

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से मिलने एम्स पहुंचे

  • 4:54 PM (IST)

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी, मंत्री नंद किशोर यादव पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से मिलने एम्स पहुंचे

  • 4:39 PM (IST)

    ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ काम करने के पुराने अनुभवों को याद कर भावुक हुए

     

  • 4:36 PM (IST)

    नोबल पुरस्कार विजेता सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश सत्यार्थी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी से मिलने एम्स पहुंचे

  • 3:58 PM (IST)

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से मिलने एम्स पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 

  • 3:57 PM (IST)

  • 3:52 PM (IST)

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से मिलकर एम्स से बाहर निकले बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह

  • 3:43 PM (IST)

    अटल जी की हालत बेहद नाजुक, डॉक्टर जी तोड़ कोशिश कर रहे हैं, थोड़ी देर में एम्स की तरफ से रूटीन बुलेटिन जारी किया जाएगा: जे.पी. नड्डा

     

     

  • 3:27 PM (IST)

  • 3:27 PM (IST)

    कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

  • 2:41 PM (IST)

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से मिलकर एम्स से निकले पीएम मोदी

  • 1:59 PM (IST)

    पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी से मिलने दोबारा एम्स पहुंचे मोदी

  • 1:42 PM (IST)

    बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह दोबारा पू्र्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी से मिलने एम्स पहुंचे।

  • 12:44 PM (IST)

    पीएम मोदी दोबारा अटल बिहारी वाजपेयी से मिलने पहुंचेंगे। राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, फारूक और उमर अब्दुल्ला जैसे विपक्षी नेताओं ने भी एम्स में अटल का हाल चाल लिया है। इसके अलावा ममता बनर्जी भी दिल्ली पहुंचने वाली हैं।

  • 12:17 PM (IST)

    दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी से मिलने पहुंचे एम्स

  • 12:13 PM (IST)

    महाराष्ट्र-कांग्रेस एनसीपी ने अटलजी की सेहत को देखते हुए अपने आज के कार्यक्रम रद्द किए,दोपहर देढ़ बजे कांग्रेस की जबकि 3 बजे छगन भुजबल एनसीपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस थी

  • 11:46 AM (IST)

    सीएम शिवराज ने अपनी जन आशीर्वाद यात्रा स्थगित की।

  • 11:34 AM (IST)

    दोहपर 1 बजे फिर जारी होगा मेडिकल बुलेटिन।

  • 11:28 AM (IST)

    आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत बेंगलुरु से दिल्ली के लिए निकले। अटल जी को देखने के लिए भैयाजी जोशी भी दिल्ली पहुंचे

  • 11:26 AM (IST)

    वाजपेयी के आवास पर दोनों तरफ से रास्ते को रोका गया। पैरा मिलिट्री फोर्स की टुकड़ी और दिल्ली पुलिस की मूवमेंट बढ़ी।

  • 11:19 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के सभी कार्यक्रम रद्द किए। गोरखपुर से लखनऊ हो चुके हैं रवाना। लखनऊ से जाएंगे दिल्ली

  • 11:08 AM (IST)

    पूर्व प्रधानमंत्री की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है। उनकी हालत अभी नाजुक है और वे लाइफ सपॉर्ट सिस्टम पर हैं: AIIMS

  • 10:55 AM (IST)

    सुषमा स्वराज पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी से मिलने एम्स पहुंचीं

  • 10:53 AM (IST)

    उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने वाजपेयी जी के सेहत को देखते हुए अपने आगे के कुछ कार्यक्रमों को रद्द किया। वाजपेयी जी के परिजनों के साथ लगातार संपर्क में।

  • 10:39 AM (IST)

    अटल जी की तबीयत नाज़ुक होने की खबर सुनने के बाद यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा भावुक हो उठे

  • 10:20 AM (IST)

    बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवानी अपनी बेटी के साथ पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी से मिलने एम्स पहुंचे

  • 10:10 AM (IST)

    गृह मंत्री राजनाथ सिंह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से मिलने एम्स पहुंचे

  • 9:55 AM (IST)

    मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का सवाईमाधोपुर दौरा रदद्। राजे दिल्ली के लिए कुछ ही देर में हो रहीं है रवाना, एम्स पहुचेंगी वसुंधरा राजे

  • 9:34 AM (IST)

    राहुल गांधी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से मिलने एम्स जाएंगे।

  • 9:17 AM (IST)

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से मिलने एम्स जाएंगी।

  • 9:03 AM (IST)

    गृह मंत्री राजनाथ सिंह आज 10:30 बजे अटल बिहारी वाजपेयी से मिलने एम्स जाएंगे।

  • 9:01 AM (IST)

    बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पू्र्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी से मिलने एम्स पहुंचे।

  • 9:00 AM (IST)

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का हेल्थ बुलेटिन कुछ ही देर में जारी किया जा सकता है।

  • 8:31 AM (IST)

    दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की सेहत को लेकर दुख जताया। उन्होनें कहा, ' ईश्वर से अटल जी के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।'

  • 7:35 AM (IST)

    एम्स की ताजा मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में उनकी हालात और बिगड़ी है और उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है।

    एम्स

  • 7:32 AM (IST)

    उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू गुरुवार सुबह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सेहत का हाल जानने एम्स पहुंचे

  • 7:32 AM (IST)

    स्वास्थ कारणों से वह पिछले एक दशक से ज्यादा समय से सक्रिय राजनीति से दूर हैं। वह कार्डियक व वैस्क्युलर सर्जरी विभाग के आईसीयू में भर्ती हैं।

  • 7:31 AM (IST)

    अटल बिहारी वाजपेयी पहले 1996 में कुछ दिनों के लिए और बाद में 1998 से 2004 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे।

  • 7:31 AM (IST)

    पिछले हफ्ते अटल बिहारी वाजेपेयी की तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी। बता दें कि पू्र्व प्रधानमंत्री वाजपेयी (93) को पेशाब मार्ग में संक्रमण और छाती में तकलीफ की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती किया गया था।

  • 7:30 AM (IST)

    नरेंद्र मोदी सरकार ने सत्ता में आने के बाद उनकी जन्म तिथि 25 दिसंबर को ‘सुशासन दिवस’ घोषित किया।

  • 7:30 AM (IST)

    1977 में जब इंदिरा गांधी के नेतृत्वब वाली कांग्रेस पार्टी को हराकर मोरारजी देसाई के नेतृत्व में सरकार बनी थी तो वाजपेयी मंत्रिमंडल में विदेश मंत्री थे। 25 दिसंबर 2014 को उन्हें भारत के सर्वोच्चल नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न ’ से नवाजा गया था।