A
Hindi News भारत राष्ट्रीय मणिपुर में 24 घंटे के भीतर भूकंप क दूसरा झटका, चूरचंदपुर में तड़के 5.15 बजे हिली धरती

मणिपुर में 24 घंटे के भीतर भूकंप क दूसरा झटका, चूरचंदपुर में तड़के 5.15 बजे हिली धरती

भारतीय मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मणिपुर के चूरचंदपुर में भूकंप आया। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.5 आंकी गई है।

<p>Earthquake </p>- India TV Hindi Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE Earthquake 

मणिपुर में आज सुबह करीब 5.15 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भारतीय मौसम विभाग से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार मणिपुर के चूरचंदपुर में भूकंप आया। रिक्‍टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.5 आंकी गई है। 

24 घंटे में यह दूसरा मौका है जब पूर्वोत्‍तर के इस राज्‍य में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। कल सुबह मणिपुर के सेनापति क्षेत्र में भूकंप के महसूस किए गए हैं। रिक्‍टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.2 आंकी गई थी। 

मौसम विभाग से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार भूकंप 27 जनवरी को सुबह 10.19 बजे आया। भूकंप का केंद्र सेनापति क्षेत्र में जमीन से 50 किमी. गहराई में मौजूद था। फिलहाल इस भूकंप में किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। 

Latest India News