नहीं रही... 'बालिका वधू' की आनंदी

  • प्रत्युषा बनर्जी कलर्स पर प्रसारित होने वाला धारावाहिक बालिका वधू में आनंदी के किरदार के लिए जानी गईं। वह इसके बाद 'किचन चैंपियन 4' की प्रतिभागी भी रहीं।

  • प्रत्युषा का जन्म झारखंड के जमशेदपुर में हुआ था। विक्रम भट्ट ने उन्हें एक फिल्म भी ऑफर की थी लेकिन वह फिल्म किसी कारण से बन नहीं सकी।

  • 1 अप्रैल को प्रत्यूषा बनर्जी का निधन हो गया है। 24 साल की सफल टेलीविजन अभिनेत्री प्रत्युषा बैनर्जी ने सुसाइड कर लिया। इस खबर ने सभी को हैरान कर दिया है।

  • प्रत्यूषा बनर्जी ने कांदीवली स्थित अपने घर में पंखे के साथ फांसी लागकर आत्महत्या की। खबरों की मानें तो वो बीते काफी दिनों से तनाव में थीं।

  • प्रत्युषा को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सुसाइड की वजह अब तक स्पष्ट नहीं है।

  • प्रत्युषा बालिका वधू के अलावा कई रियलिटी शो में भी नजर आ चुकी हैं। वह झलक दिखला जा सीजन 5 और बिग बॉस सीजन 7 की प्रतिभागी भी रह चुक हैं।

  • प्रत्युषा के आखिरी व्हाट्सऐप स्टेट्स था मरकर भी तुझसे मुंह न मोड़ना। इसने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि प्रत्युषा के आत्महत्या जैसे कदम उठाने के पीछे क्या वजह थी।

  • इसी साल जनवरी में प्रत्यूषा ने आरोप लगाया था कि कुछ लोग ने पुलिस की वर्दी पहनकर उनके घर में घुसकर उनके साथ छेड़खानी की थी।

  • प्रत्युषा बनर्जी मुबंई के एक फ्लैट में अपने ब्यॉयफ्रेंड राहुल के साथ लिव इन में रहती थीं।

  • प्रत्युषा को धारावाहिक ससुराल सिमर का में नेगेटिव किरदार निभाते हुए देखा गया था।