Asian Games 2018: तस्वीरों में देखिए ये हैं अब तक के भारत के मेडलिस्ट

  • Image Source : PTI

    भारत की निशानेबाज अपूर्वी चंदेला और रवि कुमार ने रविवार को 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में कांस्य पदक जीता। इंडोनेशिया में जारी 18वें एशियाई खेलों के पहले दिन यह भारत की झोली में गिरा पहला पदक है। 

  • Image Source : PTI

    भारत के बजरंग पुनिया ने 18वें एशियाई खेलों के पहले दिन रविवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की 65 किलोग्राम फ्रीस्टाइल स्पर्धा के फाइनल में जापान के दाइजी ताकातानी को 10-8 से मात देते स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। बजरंग ने इंचियोन-2014 में खेले गए एशियाई खेलों में रजत पदक अपने नाम किया था।

  • Image Source : PTI

    भारतीय निशानेबाज दीपक कुमार ने सोमवार को 18वें एशियाई खेलों में निशानेबाजी प्रतियोगिता में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा का रजत पदक अपने नाम किया है।

  • Image Source : PTI

    भारत के निशानेबाज लक्ष्य शैरॉन ने 18वें एशियाई खेलों के दूसरे दिन सोमवार को पुरुषों की ट्रैप स्पर्धा के फाइनल में दूसरा स्थान हासिल करते हुए रजत पदक पर कब्जा जमाया। 

  • Image Source : PTI

    भारत की महिला पहलवान विनेश फोगाट ने 18वें एशियाई खेलों के दूसरे दिन 50 किलोग्राम भारवर्ग फ्रीस्टाइल स्पर्धा के फाइनल में जापानी की युकी इरी को 6-2 से मात देते हुए पहली बार एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक हासिल किया। विनेश एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनी हैं।