तस्वीरों में देखिए कब और कैसे आंसुओं के जरिए छलका क्रिकेटरों का दर्द

  • Image Source : AP

    स्टीवन स्मिथ को गेंद से छेड़छाड़ विवाद में शामिल होने के कारण कप्तानी छोड़नी पड़ी। 

  • Image Source : AP

    गेंद से छेड़छाड़ विवाद में फंसने के बाद ऑस्ट्रेलिया पहुंचने पर पहली बार मीडिया का सामना करने के दौरान स्टीवन स्मिथ कई बार रोते नजर आए। स्मिथ ने इस दौरान पूरे देश और दुनियाभर के फैंस से माफी मांगी।

  • Image Source : © Getty Images

    दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में शुमार किए जाने वाले एबी डी विलियर्स भी अपने आंसू नहीं रोक सके थे। क्रिकेट की दुनिया का सबसे बड़ा खिलाड़ी 2015 के विश्व कप के सेमीफाइनल में नजदीकी हार से इतना दुखी हो गया कि अपने आंसू नहीं रोक सका।

  • Image Source : AP

    ऑस्ट्रेलिया के तूफानी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को भी मीडिया के सामने फूट-फूट कर रोते देखा गया। दरअसल, दक्षिण अफ्रीका में हुई गेंद से छेड़छाड़ विवाद का इन्हें मास्टर माइंड कहा जा रहा है। सफाई के दौरान वॉर्नर अपने आंसू नहीं रोक सके।

  • Image Source : AP

    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट में गेंद से छेड़छाड़ मामला ऑस्ट्रेलिया के कोच डैरेन लेहमन को भी लपेटे में ले लिया। लेहमन भी दक्षिण अफ्रीका में मीडिया के सामने रोते देखे गए और इस्तीफे का ऐलान भी कर दिया।

  • Image Source : ©Getty Images

    साल 2011 का विश्व कप कौन भूल सकता है। उस विश्व कप में युवराज सिंह टीम इंडिया के सबसे बड़े खिलाड़ी रहे थे। फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद युवराज सिंह को जमकर रोते देखा गया था।